
UP government's decision in the interest of farmers : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान झेलना उठाना पड़ा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को राहत की तत्परता से काम करें। सीएम योगी ने साथ ही निर्देश दिया कि बारिश से जिन किसानों की फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, उसकी भी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही की जाए। सीएम योगी ने कहा संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी रहेगी। मार्च और अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश के कई जिलों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है।
इस बैठक में सीएम योगी ने कहा कि बरसात, तेज हवा, ओलावृष्टि और प्राकृतिक कारणों से गेहूं आदि की फसल खराब हो सकती है। इसके अलावा जो फसल पैदा हो रही है, उसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसी फसल की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीद की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं की फसल के संभावित नुकसान के कारण इस वर्ष भूसे की कमी हो सकती है, ऐसे में पशुपालन विभाग समय से गोवंश चारे की व्यवस्था भी करे।

सीएम योगी ने साथ ही कहा है कि प्राकृतिक आपदा के कारण यदि किसी प्रदेशवासी की दुःखद मृत्यु होती है या फिर किसी व्यक्ति या जानवर के घायल होने की सूचना मिलती है, तो तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान के बारे में समय से जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा यह पूर्वानुमान 24 से लेकर 48 घंटे का हो। ऐसी स्थिति में जबकि लोग अलर्ट होंगे तो क्षति भी कम होगी।
मार्च महीने में प्रदेश के कई जिलों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब 9 जिलों में ओलावृष्टि की सूचना है। वही मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति अगले दो-तीन दिन और रहने की संभावना है। सीएम योगी ने इसके लिए सभी आवश्यक सतर्कता प्रबंध करने के निर्देश दिए है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications