नई दिल्ली। एक तरफ कोरोना महामारी और लॉकडाउन से दुनिया की 90 फीसदी आबादी परेशान चल रही है, और कारोबार ठप होने से अपना घर चलाने की जुगाड़ करने में लगी है। वहीं दुनिया के कई अमीर आदमी ऐसे भी हैं, जिनकी अमीरी इस दौरान और बढ़ गई है। इसमें इजाफा भी इतना हुआ है कि सुनकर लोग दंग रह जाएं। इन अमीरों की अमीरी इतनी बढ़ी है, जितना भारत सरकार ने लॉकडाउन से प्रभावित अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पैकेज भी नहीं दिया है। भारती सरकार ने कुल मिलाकर अभी तक करीब 21 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। अगर डॉलर में देखा जाए तो यह करीब 300 अरब डॉलर के बराबर होता है। लेकिन इसी लॉकडाउन के दौरान दुनिया के कुछ अमीरों की दौलत करीब 434 अरब डॉलर बढ़ गई है।
अमेरिका में हुआ है ऐसा
अमेरिका में जहां लाखों लोग नौकरी से हाथ खो रहे हैं, वहीं अमीरों की अमीरी और बढ़ रही है। अमेरिकी के अरबपतियों की संपत्ति में कुल 434 अरब डॉलर की वृद्धि इस दौरान दर्ज की गई है। इसमें अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 34.6 अरब डॉलर बढ़ी है, तो फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 25 अरब डॉलर बढ़ी है। कुल मिलाकर शीर्ष 5 अमेरिकी अरबपतियों जेफ बेजोस, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, वॉरेन बफेट और ओरेकल के लैरी एलिसन की संपत्तियों में 75.5 अरब डॉलर या 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
फोर्ब्स के हैं ये आंकड़े
फोर्ब्स के आंकड़ों के समूह के विश्लेषण के आधार पर 18 मार्च से 19 मई के बीच 600 से अधिक अमेरिकी अरबपतियों की कुल संपत्ति में 434 अरब डॉलर या 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उसी अनुमानित अवधि के दौरान 3.80 करोड़ से अधिक कामकाजी अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी। वहीं लगभग 15 लाख अमेरिकी इस वायरस से संक्रमित हुए और लगभग 90,000 लोगों की मृत्यु हो गई।
'बिलियनेयर बोनांजा 2020' रिपोर्ट जारी
अमेरिकंस फॉर टैक्स फेयरनेस (एटीएफ) और इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज (आईपीएस) के अनुसार, "अमेरिका के अरबपति आर्थिक रूप से बहुत आगे बढ़े हैं, जबकि बाकी अमेरिका कोरोनो वायरस महामारी के कारण पहले दो महीनों के दौरान बंद था।" इस असमानता पर आईपीएस कार्यक्रम के निदेशक चक बिलिंस और 'बिलियनेयर बोनांजा 2020' रिपोर्ट के सह-लेखक ने कहा, "एक वैश्विक महामारी के दौरान अरबपतियों के धन में वृद्धि असमान सेक्रिफाइज को रेखांकित करती है।"
अमेरिका कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित
वर्तमान में, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, दुनिया में 1,600,782 मामलों और 95,972 लोगों की मृत्यु के साथ पहले स्थान पर है। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले देखने को मिले। यहां कोरोना वायरस से अबतक 76,871 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, जबकि इस वायरस से मृत्यु दर 30 प्रतिशत है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications