नई दिल्ली, जनवरी 31। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में उनकी संपत्ति में 109 अरब डॉलर की गिरावट आई है। दरअसल 2021 में कारों की रिकॉर्ड डिलिवरी के बावजूद एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के पनी चौथी तिमाही की इनकम और आगे के लिए अनुमान निवेशकों को प्रभावित करने में विफल रहे। इसके बाद एक ही दिन में कंपनी की मार्केट वैल्यू में लगभग 109 अरब डॉलर की गिरावट आई।

कितनी कारों का किया प्रोडक्शन
टेस्ला ने चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 305,840 वाहनों का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, मस्क ने पिछले हफ्ते कहा था कि टेस्ला 2022 में कोई नया इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नहीं लाएगी। ये बात उन्होंने साइबरट्रक, सेमी ट्रक और एक सस्ते टेस्ला को लेकर हो रही चर्चा के बीच कही।
क्या है 2022 का प्लान
मस्क के अनुसार, 2022 वो साल जिसमें उनकी कंपनी फैक्ट्री लोकेशन देखेगी। इस वर्ष के अंत तक संभवतः कुछ घोषणाएं की जा सकती हैं। इस खबर के कारण टेस्ला के शेयर 12 प्रतिशत गिरकर 829 डॉलर पर बंद हुए, जो 14 अक्टूबर, 2021 के बाद सबसे निचला स्तर है। पिछले साल 9 नवंबर को इतनी गिरावट (100 अरब डॉलर से ज्यादा) के बाद यह दूसरी बार रहा जब इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी की एक ही दिन में मार्केट वैल्यू में 100 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई।
कितनी रही इनकम
मस्क ने कहा कि 2021 टेस्ला के लिए और सामान्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक सफल वर्ष था, क्योंकि ईवी निर्माता पिछले साल 5.5 अरब डॉलर की इनकम हासिल करने में कामयाब रही। जबकि 2020 में यह 72.1 करोड़ डॉलर थी। 2021 में कंपनी ने 936,172 वाहनों की डिलीवरी की। टेस्ला कथित तौर पर एक इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है जिसकी कीमत लगभग 25,000 डॉलर (करीब 18.74 लाख रु) हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications