नई दिल्ली, नवंबर 22। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स में 400 अंक तो वहीं निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी दिख रही है। आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 401.04 अंक या 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,234.97 अंक पर चल रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 101.75 अंक या 0.57 फीसदी लुढ़क कर 17663.05 पर आ गया है। सुबह के कारोबार में ऑटो, तेल और गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है, जिसका निगेटिव असर पूरे बाजार पर पड़ रहा है।

कितने पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
सेंसेक्स 59,636.01 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 59,710.48 पर खुला और 59,778.37 तक चढ़ा। मगर फौरन ही इसमें गिरावट शुरू हो गयी। वहीं निफ्टी 17764.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 17,796.25 पर खुला और 17,805.25 तक गया। मगर सेंसेक्स के सात ही इसमें भी गिरावट शुरू हो गयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयर
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में कमजोरी दिख रही है। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक गिर गए हैं। आज बीएसई मिडकैप में 0.90 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.99 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.87 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.92 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।
बीते हफ्ते शेयर बाजार का हाल
कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण 18 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में शेयर बाजार करीब 2 फीसदी गिरा। इससे पहले शेयर बाजार में लगातार दो सप्ताह तेजी रही थी। मगर इसके मार्केट कमजोरी के साथ बंद हुई। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,111.41 अंक (1.83 फीसदी) गिरकर 59,575.28 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 337.95 अंक (1.86 फीसदी) की तेजी के साथ 17,764.8 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि शुक्रवार को गुरुबर्ब के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। इसलिए पिछले हफ्ते केवल 4 दिन ही कारोबार हुआ। मेटल, एनर्जी, रियल्टी और पीएसयू बैंक में बिकवाली ने निफ्टी को 18000 और बीएसई सेंसेक्स को 60,000 के नीचे धकेल दिए। बीएसई मिडकैप में पिछले सप्ताह 1.7 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 1.5 प्रतिशत की कमजोरी आई।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
