देश में एक ऐसा ATM मशीन है, जिसमें कार्ड डालते ही आपको 20 लीटर पानी मिल जाता है. यह एक तरह की वेंडिंग मशीन है. इस एटीएम (ATM) से पानी निकालने के लिए आपको कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Water ATM: अभी तक एटीएम से सिर्फ पैसे निकाल सकते थे. लेकिन नोएडा में एक ऐसा एटीएम आ गया है, जिसमे आप कार्ड के जरिए पानी निकाल सकते हैं. नोएडा में अब तक तीन अलग अलग जगहों पर वाटर एटीएम लगाया जा चुका है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में पहला वाटर एटीएम चौड़ा गाँव, दूसरा 12-22 और तीसरा ममूरा गांव में लगाया गया है. इस वाटर एटीएम की कैपासिटी 1200 लीटर प्रति घंटे की है.
इस एटीएम का उद्देश्य नोएडा में हो रही पानी की दिक्कत को कम करना है.
क्या है इसमें खास?
इस वाटर एटीएम में फेज के फिल्टर है. नोएडा में पानी काफी खारा आता है. इसलिए यह एटीएम उन लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प है, जो खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. या जो शुद्ध पानी का विकल्प ढूंढ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस एटीएम में पानी शुद्ध करने के लिए और खारापन, फ्लोराइ़ड और क्लोराइड दूर करने के लिए RO की सुवधा दी गई है.
इसके अलावा इसमें एक मशीन भी लगाई गई है, जिसे लगाते ही इस मशीन से एक लीटर ठंडा पानी निकल जाता है. इस वाटर एटीएम की सुविधा सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक मिलती है. वहीं शाम के समय यह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक खुला रहता है.
इस मशीन से पानी लेने के लिए आपको कुछ भी पैसा नहीं देना पड़ेगा. मतलब यह सर्विस बिल्कुल फ्री है.
यह कैसे काम करेगा?
यह वाटर एटीएम कार्ड के जरिए चलता है. यह एक तरह की वेंडिंग मशीन ही है. इस मशीन का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक कार्ड दिया जाएगा. इस कार्ड का उपयोग करके आप 20 लीटर तक पानी मुफ्त में निकाल पाएंगे.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
