अगर आप भी फिल्मों और ओरिजिनल सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये खबर को जरूर पढ़ें। कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भारत में दो दिन का स्ट्रीम फेस्ट होस्ट करने जा रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप भी फिल्मों और ओरिजिनल सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये खबर को जरूर पढ़ें। कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भारत में दो दिन का स्ट्रीम फेस्ट होस्ट करने जा रहा है। कह सकते है कि नए साल की शुरुआत से पहले नेटफ्लिक्स अपने ग्राहकों को फ्री तोहफा दे रहा है। इस तरह आप मुफ्त में नेटफ्लिक्स का अनलिमिटेड मजा ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस स्कीम के लिए आपको पहले से अपनी पेमेंट डिटेल्स डालने की जरूरत भी नहीं है।
5-6 दिसंबर को मुफ्त में देखें पसंदीदा शो और मूवीज
बता दें कि नेटफ्लिक्स दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग सविसेज में से एक है और आपको एक वीकेंड के लिए इसका एक्सेस मुफ्त में मिल सकता है। नेटफ्लिक्स 5 दिसंबर से 6 दिसंबर को स्ट्रीमफेस्ट का आयोजन कर रहा है। इस वीकेंड में भारत में किसी भी व्यक्ति को नेटफ्लिक्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। आपको स्ट्रीमफेस्ट के लिए साइन अप करते समय किसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि यह केवल उन लोगों के लिए है, जो सदस्य नहीं हैं, और उन्होंने सर्विस के लिए साइन अप नहीं किया है।
जानिए कितनी है नेटफ्लिक्स प्लान की कीमत
आपके जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स के प्लान 199 रुपये प्रति महीने से शुरू है। 199 रुपये का प्लान केवल मोबाइल के लिए है। जबकि अधिकतम प्लान 799 रुपये प्रति महीने प्रीमियम प्लान के लिए है।
फ्री नेटफ्लिक्ल एक्सेस करने के लिए समय
नेटफ्लिक्स एक वीकेंड के लिए मुफ्त है। यह 5 और 6 दिसंबर को होगा। फ्री एक्सेस का समय 5 दिसंबर को 12.01am पर आधी रात में शुरू होगा और 6 दिसंबर की रात 11.59 बजे तक चलेगा। नेटफ्लिक्स ने कहा कि भारत में कोई भी व्यक्ति सर्विस को एक्सेस कर पाएगा और मुफ्त में सभी केंटेंट लाइब्रेरी को देख सकेगा। इसमें कोई पाबंदी नहीं है।
फ्री नेटफ्लिक्स स्ट्रीमफेस्ट के लिए ऐसे करें साइन अप
अगर आपको फ्री नेटफ्लिक्स चाहिए, तो Netflix.com/StreamFest पर जाएं। आप एंड्रॉयड ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद अपने नाम, ईमेल या फोन नंबर और पासवर्ड के साथ साइन अप करें। आप बिना किसी भुगतान किए स्ट्रीमिंग को शुरू कर पाएंगे।
फ्री नेटफ्लिक्स एक्सेस करने का दूसरा तरीका
इसके साथ ही आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स को फ्री एक्सेस करने का एक और तरीका है। वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स एक साल के लिए मुफ्त नेटफ्लिक्स ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए, आपको 1099 रुपये प्रति महीने का प्लान लेना होगा। इस प्लान में छह महीने का लॉक-इन पीरियड होता है। इस प्लान में एक साल का नेटफ्लिक्स मुफ्त मिलता है और कुल बेनेफिट 5,988 रुपये प्रति साल का है। इसमें वोडाफोन पोस्टपेड के साथ 499 रुपये वाले प्लान का फ्री एक्सेस मिलेगा।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications