रिचार्ज प्लान को लेकर अब तक भारतीय बाजार में जंग चल रही थी। लेकिन अब टीवी चैनल पैक को लेकर भी काफी जंग चल रही है। इसमें लगभग हर एक डीटीएच कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती कीमत वाले टीवी
नई दिल्ली: रिचार्ज प्लान को लेकर अब तक भारतीय बाजार में जंग चल रही थी। लेकिन अब टीवी चैनल पैक को लेकर भी काफी जंग चल रही है। इसमें लगभग हर एक डीटीएच कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती कीमत वाले टीवी चैनल पैक उतारे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपना खास आईपीटीवी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत टीवी यूजर्स को बिना टीवी कनेक्शन के 150 चैनल देख सकेंगे। आपको बता दें कि जियो हाल ही में ग्राहकों को 4के सेटअप बॉक्स देना शुरू किया था।

बिना केबल कनेक्शन के देख सकेंगे 150 टीवी चैनल
जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने लेटेस्ट ऑफर उन यूजर्स को दिया है, जिन्होंने प्रीव्यू प्लान से माइग्रेट होकर पेड प्लान को चुना है। इस ऑफर के जरिए ये यूजर्स बिना केबल कनेक्शन के 150 टीवी चैनल देख पा रहे हैं। वहीं, जियो के उपभोक्ताओं को इसके बाद किसी भी लोकल केबल प्रदाता से कनेक्शन नहीं लेना पड़ेगा।
वहीं कंपनी ने जियो फाइबर के लॉन्च के समय कहा था कि यूजर्स को सेट-टॉप-बॉक्स के साथ जियो टीवी एप भी दिया जाएगा। दूसरी तरफ उपभोक्ताओं का कहना हैं कि उन्हें सेट-टॉप-बॉक्स में जियो टीवी एप का विकल्प नहीं दिख रहा है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि यूजर्स जियो के सेट-टॉप-बॉक्स के जरिए 650 टीवी चैनल देख सकेंगे। लेकिन कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि उपभोक्ताओं को फाइबर कनेक्शन के साथ चैनल के लिए केबल कनेक्शन खरीदना होगा।
लॉन्च होगा जियो टीवी प्लस फीचर
बता दें कि रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं को सेट-टॉप-बॉक्स के साथ जियो टीवी प्लस फीचर देगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स हर एक कॉन्टेंट को देख सकेंगे। सूत्रों की मानें तो टीवी एप में लाइव टीवी का ऑप्शन दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को 849 रुपये से ऊपर वाले प्लान में ओटीटी एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगी। फिलहाल, कंपनी इस एप्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। वहीं जो यूजर्स कम टीवी चैनल देखना पसंद करते हैं, तो उनके लिए आईपीटीवी ऑफर बेस्ट है। वहीं, फाइल चैनल्स के पैक की लिस्ट को पेश होने में थोड़ा समय लगेगा। दूसरी तरफ जो यूजर्स सैटेलाइट टीवी चैनल देखने की चाह रखते हैं, तो वह लोकल केबल टीवी चैनल प्रदाता से कनेक्शन खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
