Warren Buffett News in Hindi: दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffett) एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे ने रिकॉर्ड कॉरपोरेट का पेमेंट किया है. बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफेट ने बताया कि कंपनी ने 2024 में सरकार को 26.8 बिलियन डॉलर का टैक्स चुकाया है. साथ ही उन्होंने 2025 के लिए अपनी इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी भी बताई है.
एडवर्ड जोन्स के एनलिस्ट जिम शांहान के मुताबिक 2024 में बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) की ओर से पेमेंट की गई टैक्स की रकम पिछले 5 सालों में चुकाए गए कुल टैक्स अमाउंट से भी ज्यादा है. यह जानकारी बफेट ने 22 फरवरी को शेयरहोल्डर्स को भेजे एक लेटर में दी.
कुल अमेरिकी कॉरपोरेट टैक्स में हिस्सा
बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) का टैक्स योगदान 2024 में काफी ज्यादा रहा. क्योंकि यह अमाउंट अमेरिका में पेमेंट किए गए सभी कॉर्पोरेट टैक्सेज का करीब 5% रहा. बफेट (Warren Buffett) ने कहा कि यह किसी भी अन्य कंपनी की ओर से पेमेंट किया गया सबसे ज्यादा टैक्स है. अन्य कंपनियों में ट्रिलियन-डॉलर के मार्केट कैप वाली दिग्गज टेक कंपनियां भी शामिल हैं. उन्होंने कहाकि हर मल्टी बिलियन डॉलर वाली कंपनी को बराबर मत समझिए. कुछ कंपनियां टैक्सेज का उचित हिस्सा अदा करती हैं.
हर 20 मिनट में 10 डॉलर का चेक
बफेट (Warren Buffett) ने बर्कशायर के टैक्स पेमेंट को लेकर एक अहम जानकारी दी. इसके तहत अगर उन्होंने 2024 में हर 20 मिनट में ट्रेजरी को 1 मिलियन डॉलर का चेक भेजा होता, तो भी साल के अंत में उन्हें एक बड़ी रकम देनी पड़ती.
नए प्रेसिडेंट को वॉरेट बफेट की सलाह
वॉरेन बफेट ने ट्रम्प प्रशासन को सलाह दी है, जिसने 20 जनवरी 2024 को बद ग्रहण किया है. बफेट (Warren Buffett) ने सरकार की समझदारी और सतर्कता के जरिए स्थिर करेंसी बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया. अंकल सैम के प्रति भी आभार व्यक्त किया और बर्कशायर से भविष्य में और भी बड़े भुगतान की उम्मीद जताई.

बफेट ने लिखा कि थैंक्यू अंकल सैम." "किसी दिन बर्कशायर (Berkshire Hathaway) में आपके भतीजे और भतीजियाँ आपको 2024 में किए गए पेमेंट से भी ज़्यादा पैसे भेजने की उम्मीद कर रहे हैं. इसे समझदारी से खर्च करें. उन लोगों का ख्याल रखें जो बिना किसी गलती के जीवन में कमतर साबित होते हैं. वे इससे बेहतर के हकदार हैं."
2025 के लिए बफेट की स्ट्रटैजी
2025 में एंट्री करते ही वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने 31 दिसंबर के अंत तक 334.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की नकदी को फिक्स्ड इनकम की बजाय शेयरों में लगाने का वादा किया है.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
