Warren Buffett : अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के शेयर में से 4.64 बिलियन डॉलर को 5 चैरिटी में दान कर दिया है। जिससे उनका वर्ष 2006 के बाद से कुल योगदान 51 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है।
बुधवार को किया गया दान वॉरेन बफेट का सबसे बड़ा दान है। इसमें बर्कशायर के क्लास बी के करीब 13.7 मिलियन शेयर शामिल हैं।

वॉरेन बफेट 10.45 मिलियन शेयर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान कर रहे हैं, जिसे कुल 39 बिलियन डॉलर से ज्यादा बर्कशायर स्टॉक प्राप्त हुआ है।
वॉरेन बफेट सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 1.05 मिलियन शेयर भी दान कर रहे हैं। इसके साथ ही वे 2.2 मिलियन शेयर उनके बच्चों हॉवर्ड, सुसान और पीटर के नेतृत्व वाली हॉवर्ड जी. बफेट फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन में समान रूप से विभाजित हैं। वॉरेन बफेट बर्कशायर में बनाई गई अपनी करीब सारी संपत्ति को धीरे धीरे दान कर रहे हैं, जिसको वे वर्ष 1965 से चला रहे हैं।
उन्होंने और बिल गेट्स ने गिविंग प्लेज का भी नेतृत्व किया, जिसमें कार्ल इकान, माइकल ब्लूमबर्ग, एलन मस्क, लैरी एलिसन और मार्क जुकरबर्ग जैसे 240 से ज्यादा लोगों ने अपनी संपत्ति का कम से कम आधा हिस्सा परोपकार के लिए समर्पित किया।
पहले ही वॉरेन बफेट अपने बर्कशायर स्टॉक का आधे से ज्यादा दान कर चुके हैं। बुधवार को दान के बाद भी उनके पास 112.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा बर्कशायर के शेयर हैं।
वॉरेन बफेट के पास वर्ष 2006 में 474998 ए शेयर थे। जब बफेट ने अच्छे काम के लिए सालाना दान देना शुरू करने का निर्णय किया तब से उन्होंने 257000 ए शेयर के बराबर दान दिया है। जिससे उनके पास करीब 2 लाख 19 हजार शेयर बचे है।
उनके शेयर की मूल प्राइस 43 बिलियन डॉलर थी। उन्होंने तब से बर्कशायर के एक भी शेयर नहीं बेचे है और न ही खरीदे हैं। हाल ही के सालों में बर्कशायर के शेयर की प्राइस बढ़ी है। जिस वजह से बफेट की हिस्सेदारी भी बढ़ गई है।
बफेट ने वक्त के साथ जो दान दिए हैं, उनका मूल्य प्राप्त होने पर उनके मूल्य आधार पर करीब 50 बिलियन डॉलर है। बर्कशायर के मूल स्टॉक पर उनका मूल्य 132 बिलियन डॉलर है।
वॉरेन बफेट बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ है वे दुनिया के अरबपतियों में से एक है और वे एक निवेशक भी है। वॉरेन बफेट दुनिया के सफल निवेशक में से एक है।
वॉरेन बफेट बर्कशायर हैथवे के सीईओ है जो दुनिया के कई सारी बड़ी कंपनियों में निवेश करती हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही बर्कशायर हैथवे के पोर्टफोलियो में कंज्यूमर कारोबार से लेकर बीमा जैसे क्षेत्र भी शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications