नयी दिल्ली। साल 2020 खत्म होने वाला है। 2021 शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा है। 2020 अधिकतर लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हुआ या न भी हुआ हो तो आप 2021 में पैसा कमाने के लिए बढ़िया तैयारी कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस करते हुए अतिरिक्त इनकम हासिल करने का एक तरीका है निवेश। पैसा लगाइए और रिटर्न पाइए। सोते हुए भी आपकी पूंजी बढ़ती रहेगी। निवेश के बहुत सारे ऑप्शन हैं, जिनमें म्यूचुअल फंड भी शामिल है। बात 2020 की करें ऐसी ढेर सारी म्यूचुअल फंड स्कीमें रहीं जिन्होंने इस साल बहुत तगड़ा रिटर्न दिया। इनमें आगे भी बढ़िया रिटर्न देने की क्षमता और संभावना है।
एफडी जैसे विकल्पों को छोड़ा पीछे
एफडी, पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं और बॉन्ड्स आदि के मुकाबले म्यूचुअल फंड की ढेरों स्कीमों ने कई गुना तक रिटर्न दिया। 2021 में म्यूचुअल फंड स्कीमों का परफॉर्मेंस कैसा रहेगा ये तो समय ही बताएगा। मगर अब तक यहां से मिलने वाला रिटर्न अच्छा ही रहा है। यदि आप नये साल में म्यूचुअल फंड में पैसा लगा कर पूंजी बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा। ये निवेश से पहले आपकी तैयारी की तरह है, जिससे आपको तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
कितना हो टाइम पीरियड
यदि आप 3-वर्ष से कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप डेब्ट फंड में निवेश करें। क्योंकि इक्विटी म्यूचुअल फंड इससे अधिक लंबी अवधि में बढ़िया रिटर्न देते हैं। 3 साल से कम अवधि के लिए निवेश करने वाले डेब्ट म्यूचुअल फंड जैसे ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं।
युवाओं के लिए बढ़िया ऑप्शन
वे निवेशक जिनकी आयु 20 से 40 साल है और वे लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं उन्हें इक्विटी म्यूचुअल फंड पर विचार करना चाहिए। यहां निवेशकों ने दूसरों की तुलना में अधिक पैसा कमाया है। वैसे तो लंबे समय में इक्विटी स्कीम आपको बढ़िया रिटर्न दे सकती हैं, मगर जोखिम, जिसके बारे में आगे बात करेंगे, को ध्यान में जरूर रखें।
आयु और जोखिम लेने की क्षमता
जोखिम लेते समय आयु एक बड़ा फैक्टर है। 50-60 की आयु वाले निवेशक जोखिम लेना पसंद नहीं करेंगे। हां 25-30 साल वाले निवेशक जोखिम लेने के लिए तैयार हो सकते हैं। अगर आप रिटायरमेंट के करीब हैं तो भी आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। दूसरी बात है जोखिम लेने की क्षमता। कुछ निवेशक युवा होने के बावजूद जोखिम लेने पर विचार नहीं करना चाहते। इसलिए म्यूचुअल फंड निवेश की सुरक्षित स्कीमों की तरफ ध्यान देते हैं। इनमें गिल्ट या दूसरे डेब्ट फंड शामिल हैं।
कैसे चुनें बेस्ट स्कीम
म्यूचुअल फंड की बढ़िया से बढ़िया स्कीम चुनने के लिए रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा प्रदान की गई रेटिंग्स देखें। 5-स्टार रेटिंग को अच्छा माना जाता है। मगर ये भी ध्यान रखें कि एक फंड जो आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है हो सकता है कि वह कल ऐसा न करे। इक्विटी म्यूचुअल फंड के मामले में ये नियम लागू होता है। इसलिए आप एक विशेषज्ञ सलाहकार पर भरोसा कर सकते हैं। आप रेटिंग्स देखें, पिछले सालों का रिटर्न देखें और जानकार से सलाह लें। इसी आधार पर म्यूचुअ फंड की इक्विटी स्कीम में पैसा लगाएं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
