नई दिल्ली, सितंबर 25। भारत में निवेश के लिए कई ऑप्शन हैं। इनमें कुछ सेफ हैं और कुछ में थोड़ा या ज्यादा जोखिम है। कहीं आपको निवेश करने के लिए एक साथ बड़ी रकम चाहिए, तो कहीं आप कम से कम पैसों में भी शुरुआत कर सकते हैं। कई ऑप्शन काफी पुराने हैं, जिनमें एफडी और पोस्ट ऑफिस की स्कीमें शामिल हैं। कुछ ऑप्शन नये हैं, जिनमें सबसे लेटेस्ट है क्रिप्टोकरेंसी। क्रिप्टोकरेंसी को सेफ तो नहीं कहा जा सकता। मगर लोगों का रुझान इस तरफ बढ़ रहा है। भारत में कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए आप सिर्फ मोबाइल से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं। आप कम से कम 100 रु से भी क्रिप्टो में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। यहां हम ऐसी ही ऐप की जानकारी देंगे।
वज़ीरएक्स ऐप
क्रिप्टोकरेंसी ऐप में निवेश के लिए वज़ीरएक्स भारत में सबसे लोकप्रिय ऐप है। ये क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप आपको रुपये, डॉलर और यहां तक कि बिटकॉइन का उपयोग करके निवेश करने की सुविधा देता है। इसके अलावा इसका अपना कॉइन भी है, जिसे डब्लूआरएक्स कहा जाता है जिसे रुपये का उपयोग करके खरीदा जा सकता है। आप बिटकॉइन, एथेरियम और अन्य जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए डब्लूआरएक्स का उपयोग कर सकते हैं। यह आपको एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस और यूपीआई के माध्यम से वज़ीरएक्स वॉलेट में 100 रु से अधिक की कोई भी राशि जमा करने की अनुमति देता है।
कॉइन स्विच कुबेर ऐप
कॉइनस्विच कुबेर ने आईपीएल के आसपास अपने विज्ञापनों से लोकप्रियता हासिल की। इस प्लेटफॉर्म को लोकप्रिय निवेशकों और सिकोइया जैसी वीसी फर्मों आदि से पैसा मिला है। इस ऐप से आप 100+ क्रिप्टो में ट्रेड कर सकते हैं। इस ऐप से क्रिप्टो में ट्रेडिंग के लिए अकाउंट बनाने के लिए, आपको अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। केवाईसी प्रोसेस को पूरा करने से पहले ट्रेडिंग शुरू नहीं कर सकते।
हो सकती है बचत
कॉइनस्विच कुबेर का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर पहले 100,000 उपयोगकर्ताओं को 100 दिनों के लिए ट्रेडिंग शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इसके पास एक आसान यूजर इंटरफेस है। आक्रामक मार्केटिंग ने लोगों को इस ऐप की ओर आकर्षित किया है। सबसे अच्छे क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप में से एक ये ऐप आपको एनईएफटी, बैंक ट्रांसफर और यूपीआई के माध्यम से रुपये जमा करने की सुविधा देता है।
यूनिकॉइन
यूनिकॉइन भी सबसे अच्छे क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप में से एक है। इसके पास भी एक आसान यूजर इंटरफेस और कई क्रिप्टोकरेंसी का सपोर्ट है। आपको इस ऐप पर अकाउंट बनाना होगा और केवाईसी डिटेल को पूरा करना होगा। आप शेड्यूल सेल फीचर का भी उपयोग कर सकते हैं जो आपको प्रोफाइल टैब से ऑटो-सेल करने की सुविधा देता है। हालांकि खरीदने और बेचने पर आपसे 0.7 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा।
कॉइन डीसीएक्स
हर साइन-अप पर कॉइनडीसीएक्स सभी नए उपयोगकर्ताओं को 100 रुपये मूल्य के बिटकॉइन दे रही है। इसके लिए आपको साइन अप करने पर कूपन कोड जीईटी100 का उपयोग करना होगा। कुछ जानकार इस ऐप को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा ऐप माना जाता है। मगर जैसा कि हमने शुरुआत में कहा क्रिप्टोकरेंसी निवेश के हिसाब से सेफ नहीं है। इसलिए जोखिम को ध्यान में रखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications