नयी दिल्ली। यदि इक्विटी बाजार में अनिश्चितता और डेब्ट फंडों के निराशाजनक रिटर्न के कारण आप सोना पर दांव लगाना चाहते हैं तो, जो कि अपने ऑल-टाइम हाई से 20 फीसदी अधिक नीचे आ चुका है, तो कुछ जानकार सलाह दे रहे हैं कि आपको थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। क्योंकि कुछ जानकारों को सोने में और गिरावट की उम्मीद है। उनका मानना है कि थोड़ा इंतजार करें और जब सोना निचले स्तर पर आ जाए तब खरीदें। बढ़ती बॉन्ड यील्ड और मजबूत होते डॉलर ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है। निवेशक सोने के बजाय सॉवरेन बॉन्ड को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसे लंबे समय से बढ़ती मुद्रास्फीति के समय सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है।
कहां तक गिर सकता है सोना
सोना इस समय प्रति 10 ग्राम 44,500 रुपये के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है, जो अगस्त 2020 के उच्च स्तर 56,000 रुपये से काफी नीचे है। एक जानकार के अनुसार सोना सबसे खराब स्थिति में 40,000 रुपये से भी नीचे जा सकता है। उनके अनुसार गोल्ड के लिए निचला स्तर अभी और नीचे होना चाहिए। वैसे 42000 रु सोने में खरीदारी का एक अच्छा स्तर हो सकता है।
कब था सोना 40000 रु के नीचे
सोना आखिरी बार 40,000 रुपये के स्तर से नीचे अक्टूबर 2019 में था। तब से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और फिर कोविड-19 महामारी के कारण इस कीमती धातु में शानदार तेजी देखी गयी। बताते चलें कि कुछ जानकार बिटकॉइन को नए सोने और बेहतर निवेश विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। एक फंड मैनेजर दावा करते हैं कि मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव की सोने की क्षमता कुछ हद तक बढ़ा कर पेश की जाती है।
निवेशक क्या करें
हर जानकार इस समय सोना बेचने की सलाह नहीं दे रहा। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि सोना कुछ समय के लिए सुस्त रहेगा और ऐसे में यह निवेश का बढ़िया अवसर होगा। इसके बाद अगले 12 महीनों में इसमें कुछ तेजी देखने को मिलेगी। अगले 1 महीनों में सोने के 48000 रु तक जाने की संभावना है। यानी ये मौजूदा रेट से बहुत अधिक ऊपर नहीं जाएगा।
कैसे करें निवेश
सोने में निवेश के कई तरीके हैं, जिनमें गोल्ड म्यूचुअल फंड भी शामिल है। गोल्ड म्यूचुअल फंड ने पिछले 1 साल में 13 फीसदी रिटर्न दिया है, जो एफडी की तुलना में कहीं बेहतर है। गोल्ड म्यूचुअल फंड सीधे फिजिकल गोल्ड में पैसा नहीं लगाते, मगर सोने की चाल के हिसाब से ही निवेश करते हैं। गोल्ड म्यूचुअल फंड की नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) ईटीएफ से जुड़ी हुई होती है। यहां एनएवी बिल्कुल अन्य म्यूचुअल फंड की एनएवी जैसी ही है।
52 हजारी बन सकता है सोना
आने वाले समय में सोना 50000 रु का आंकड़ा पार कर सकता है। कई जानकारों का अनुमान है कि सोना 52 हजार रु का आंकड़ा पार कर सकता है। जितना सोने की कीमत ऊपर जाएगी, इतना ही आपको गोल्ड ईटीएफ से मुनाफा मिल सकता है। अन्य म्यूचुअल फंड की तरह गोल्ड ईटीएफ में भी आप एसआईपी के जरिए ही निवेश कर सकते हैं। एसआईपी में आपको एक साथ बड़ी रकम निवेश नहीं करनी होती। बल्कि आप हर महीने हजार रु या इससे कम निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
