नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ट्रेंड न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में चल रहा है। पूरी ही दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को फ्यूचर की निगाह से देखा जा रहा है। फिर चाहे वे दोपहिया स्कूटर या हो या फिर कार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लोगो को खूब पसंद आ रही हैं। भारत में कई नए ईवी स्टार्ट-अप अपने पैर जमा रहे हैं, जिन्हें सरकार की नई ईवी नीतियों से प्रोत्साहन मिलता है। यहां हम आपको कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस त्योहारी सीजन में खरीद सकते हैं।
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की कीमत 1 लाख रु से लेकर 1.15 लाख रु तक है। स्कूटर में सेगमेंट बजाज के पास सबसे ज्यादा अनुभव है। इसका चेतक स्कूटर भारत में कंपनी की खास पहचान रहा है। कंपनी ने अपने इसी सबसे पुराने चेतक स्कूटर को इलेक्ट्रिक फॉर्म में पेश किया। बाजार में वापस आने के बाद से नए चेतक को काफी सराहा गया है। इस समय यह केवल चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इसे टियर-1 शहरों में जल्द पेश करने की योजना बना रही है। स्कूटर में दो राइडिंग मोड्स हैं, जिनमें इको और स्पोर्ट शामिल हैं।
एथर 150एक्स
एथर 150एक्स की कीमत 1.13 लाख रु से लेकर 1.45 लाख रु तक है। एथर एनर्जी भारत में सबसे तेजी से ग्रोथ हासिल करने वाले ईवी स्टार्टअप्स में से एक है। जल्द ही ये दिल्ली और मुंबई सहित कई अन्य शहरों में भी अपना विस्तार करेगा। एथर 450 एक्स कंपनी की प्रमुख पेशकश है। हाल ही में कंपनी ने 450 एक्स के कलेक्टर एडिशन की भी घोषणा की है। इसमें 6 किलोवाट पीएमएसएम इलेक्ट्रिक मोटर है जिसे 2.9 किलोवाट आवर की लिथियम-आयन बैटरी से तैयार किया गया है।
टीवीएस आईक्यूब
आईक्यूब स्कूटर 4.4 किलो की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो टू-व्हीलर को 78 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर ले जाती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 75 किमी की दूरी तय की जा सकती है। यह 4.2 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। स्कूटर में कंपनी का स्मार्टएक्सपोन प्लेटफॉर्म भी है, जिसमें कई फीचर्स हैं, जैसे कि जियो-फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्ज नेविगेशन आदि। इस स्कूटर की कीमत 1.31 लाख रु है।
हीरो ऑप्टिमा एचएक्स सिटी स्पीड
हीरो ऑप्टिमा एचएक्स सिटी स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर में 550 वॉट की मोटर है जिसे 51.2वी / 30एएच लिथियम-आयन बैटरी पैक से पावर मिलती है। यह सेटअप स्कूटर को 42 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर ले जाता है। 1 बार चार्ज करने पर ये 82 किमी चलती है। सबसे शानदार है इस स्कूटर की कीमत। इस स्कूटर को 57,560 रु की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
एम्पीयर मैग्नस प्रो
मैग्नस प्रो रेगुलर मैग्नस 60 का एडवांस्ड वर्जन है। इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, डिजिटल एलसीडी क्लस्टर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, चमकदार एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल और टेलिस्कोपिक सस्पेंशन जैसी सुविधाएं हैं। इस स्कूटर की कीमत 73,990 रु है। मैग्नस प्रो में लिथियम-आयन यूनिट है। इसमें 1.2 किलोवाट की मोटर का उपयोग किया गया है। ये स्कूटर इसमें 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। इसकी लिथियम-आयन बैटरी 75 से 80 किमी तक सफर किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
