नयी दिल्ली। अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट टाटा ग्रुप की एक सुपर ऐप में अरबों डॉलर का निवेश कर सकती है। वॉलमार्ट और टाटा ग्रुप के बीच इसके लिए बातचीत जारी है। इस ऐप को जॉइंट वेंचर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इस ऐप के लिए टाटा के ई-कॉमर्स कारोबार और फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट की ई-कॉमर्स इकाई, के बीच तालमेल से फायदा उठाया जाएगा। वॉलमार्ट टाटा ग्रुप की इस ऐप में 20 से 25 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है।

बड़ा है टाटा ग्रुप का प्लान
वॉलमार्ट और टाटा ग्रुप के बीच संभावित डील का खुलासा मिंट की एक रिपोर्ट में हुआ है। ये खबर ऐसे समय पर आई है जब एशिया के सबसे कारोबारी आदमी मुकेश अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अलग-अलग कंपनियों से निवेश हासिल करने की लगातार खबरें आ रही हैं। हाल ही में रिलायंस ने अपनी रिटेल इकाई के लिए भी केकेआर से 7500 करोड़ रु का निवेश हासिल किया है। एक अलग रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी के लिए संभावित निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है। इसका मतलब है कि टाटा ग्रुप का प्लान बड़ा है।
ग्लोबल टेक कंपनियों से साथ चर्चा जारी
टाटा संस सलाहकारों के साथ मिलकर वित्तीय और रणनीतिक निवेशकों के साथ डील करने के पर काम कर रही है, जिसमें वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां भी शामिल हैं। हालांकि निवेशकों के साथ चर्चा शुरुआती चरण में है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई डील जरूर होगी। सुपर ऐप, जो दिसंबर या जनवरी में भारत में लॉन्च हो सकती है, की बात करें तो इससे टाटा का कंज्यूमर बिजनेस एक ही चैनल के अंतर्गत आ जाएगा और रिटेल सेक्टर में प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज की पेशकश करेगा।
टाटा का कंज्यूमर कारोबार
टाटा के कंज्यूमर कारोबारों में घड़ी और ज्वेलरी ब्रांड टाइटन और फैशन रिटेल चेन ट्रेंट शामिल हैं। इसके अलावा इनमें तनिष्क के ज्वेलीरी स्टोर, टाइटन वॉच शोरूम, स्टार बाज़ार सुपरमार्केट, ताज होटलों की श्रृंखला और भारत में स्टारबक्स के साथ एक जॉइंट वेंचर शामिल हैं। इधर वॉलमार्ट ने प्रस्तावित सौदे के लिए गोल्डमैन सैक्स को बैंकर के रूप में नियुक्त किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
