Parag Desai का रविवार शाम को अहमदाबाद में निधन हो गया। पराग गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स के कार्यकारी निदेशक थे। गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स अपने प्रसिद्ध ब्रांड वाघ बकरी चाय के लिए काफी लोकप्रिय है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्षीय पराग देसाई को उनके आवास के पास एक दुर्घटना में घायल होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पराग की फैमिली में उनकी वाइफ और बेटी है।

ईटी की एक खबर के मुताबिक परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, इस्कॉन अंबली रोड के पास 15 अक्टूबर को सुबह की सैर के दौरान पराग दुर्घटना के शिकार हो गए। गिरने के वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्षीय देसाई को तुरंत शेल्बी अस्पताल ले जाया गया, जब वह अपने घर के बाहर सड़क पर हमला करने वाले कुत्तों से खुद को बचाने को बचाने के प्रयास में फिसल गए थे।
24 घंटे के बाद पराग की हालत बिगड़ने पर उन्हें हेबतपुर रोड पर एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वह उनकी तुरंत सर्जरी की गई, लेकिन दुर्भाग्य से, पराग की स्वास्थ संबंधी समस्या पराग के लिए काफी खतरनाक सिद्ध हुई और रविवार को पराग का निधन हो गया।
पराग ने अमेरिका से एमबीए किया। पराग ने वाघ बकरी चाय ग्रुप के विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने इसकी बिक्री, मार्केटिग और निर्यात का नेतृत्व किया।
वे वर्ष 1995 में इस कंपनी में शामिल हुए थे। तब इस कंपनी का मूल्य 100 करोड़ रुपये से कम था, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पराग ने इस को बदलने में जरूरी भूमिका निभाई है।
आज उनके नेतृत्व में कंपनी 2 हजार करोड़ रु से ज्यादा का बिजनेस और 50 मिलियन किग्रा से ज्यादा चाय वितरित करने के साथ देश की अग्रणी पैकेज्ड चाय कंपनियों में से एक बन गई है।
वाघ बकरी चाय समूह 24 राज्यों में संचालित होता है और करीब 60 देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications