Waaree Energies Shares: वारी एनर्जी कंपनी को अमेरिका से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और कंपनी के शेयर में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वारी एनर्जी लिमिटेड कंपनी को अमेरिका से सोलर मॉड्यूल का ऑर्डर मिला है।

वारी एनर्जी को मिला ये ऑर्डर
वारी एनर्जी लिमिटेड को 599 मेगावॉट के सोलर मॉड्यूल बनाने का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी की पूरी तरह से ओनरशिप वाली अमेरिकी शाखा वारी सोलर अमेरिकंस को मिला है। यह डील अमेरिका की एक मशहूर कंपनी ने की है। इस खबर के सामने आने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और कंपनी के शेयर में बढ़त देखी गई है।
मई में मिला इतने मिलियन डॉलर का ऑर्डर
वारी एनर्जी लिमिटेड को लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। मई महीने में कंपनी को करीब 176 मिलियन डॉलर का एक अहम ऑर्डर मिला था, जो भारतीय करेंसी में लगभग 1,470 करोड़ रुपये के बराबर है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को लगभग 586 मेगावॉट कैपेसिटी के सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति करनी है। यह डील भी कंपनी की मजबूत बाजार पकड़ और भरोसेमंद सोलर सॉल्यूशंस का संकेत देती है।
वारी एनर्जी लिमिटेड में हिस्सेदारी
वारी एनर्जी लिमिटेड का मार्केट कैपिटल फिलहाल करीब ₹81,953 करोड़ है। हाल के समय में कंपनी ने दो बड़े अधिग्रहण किए हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी इस शेयर में और बढ़ गई है।
कंपनी अब कमाथ ट्रांसफॉर्मर्स का अधिग्रहण करने जा रही है। यह डील ₹293 करोड़ में होगी, जिसके तहत वारी एनर्जी इस कंपनी की 100% हिस्सेदारी खरीदेगी।
इसके अलावा, वारी एनर्जी लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी कंपनी, वारी फॉरएवर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रीन न्यू दिल्ली फॉरएवर एनर्जी का अधिग्रहण भी पूरा कर लिया है। इन सौदों के जरिए कंपनी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत बना रही है।
कंपनी के शेयर्स में हल्की बढ़त
वारी एनर्जी लिमिटेड के शेयर्स बीएसई पर आज गुरुवार को सुबह 9:57 पर 0.03% की बढ़त के साथ 2884.85 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर्स 2898.80 रुपये के लेवल पर ओपन हुए है और आज 2924.75 रुपये का हाई लेवल बनाया है। बुधवार को कंपनी के शेयर्स 2884 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications