Waaree Energies IPO Subscription Status: सोलर एनर्जी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी वारी एनर्जीज का आईपीओ खुल गया है. पहले दिन निवेशकों को धमाकेदार रिस्पांस मिला है, जोकि करीब 3.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है. सोलर पीवी मॉड्युल बनाने वाली कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए करीब 4000 करोड़ रुपए जुटाने की है. यह पब्लिक इश्यू 23 अक्टूबर को बंद हो जाएगा. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1427 से 1503 रुपए प्रति शेयर है. निवेशकों को आईपीओ में हर लॉट में 9 शेयर मिलेंगे. BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को संभव है.
वारी एनर्जीज आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन
QIBs 0.08
NIIs 8.21
रिटेल 3.31
कर्मचारी 1.66
कुल 3.45
वारी एनर्जीज का कारोबार
सोलर सेक्टर में दिग्गज कंपनी वारी एनर्जीज का कारोबार काफी बढ़िया है. यह भारत में सोलर पीवी मॉड्युल्स बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. करीब 143 एकड़ में कंपनी के 5 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनकी कुल क्षमता 13.3 गीगावाट का है. सोलर पीवी मॉड्युल्स को तैयार को तैयार करने के लिए कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करती है.
आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार लींक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. इसके लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स में एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इंटेसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैपिटल हैं.

आईपीओ पर ब्रोकरेज की राय
वारी एनर्जीज के आईपीओ पर ब्रोकरेज फर्म ने भी स्ट्रैटेजी दी है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआचोकसी ने आईपीओ पर सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. ताजा नोट में ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी घरेलू रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में खासकर सोलर पीवी मॉड्युल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत स्थिति में है. कंपनी घरेलू और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के लिहाज हाई-क्वालिटी के सोलर मॉड्युल बनाती है.
वारी एनर्जीज आईपीओ आज से खुला
- 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 1427 से 1503 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 9 शेयर
- आईपीओ साइज: 4,321.44 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 3,600 करोड़ रुपए
- ओएफएस: 721.44 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 13,527 शेयर
ग्रे मार्केट में धांसू लिस्टिंग के संकेत
वारी एनर्जीज का शेयर ग्रे मार्केट प्रीमियम में जोरदार एक्शन दिखा रहा है. अलग-अलग प्लैटफॉर्म से एकट्ठे आंकड़ों के मुताबिक शेयर 3013 रुपए के भाव पर लिस्टिंग संकेत दे रहा है. जबकि प्राइस बैंड 1427 से 1503 रुपए है. यह आईपीओ के जबरस्दत डिमांड को दर्शा रहा है.
आईपीओ फंड का कहां होगा इस्तेमाल
मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक फंड का इस्तेमाल ओडिशा में 6 जीडब्ल्यू इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्युल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए होगा. साथ ही स्वामित्व वाली सहायक कंपनी संगम सोलर वन प्राइवेट लिमिटेड के लिए होगा.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
