Waaree Energies IPO: प्राइमरी मार्केट में आज 21 अक्टूबर से वारी एनर्जीज का आईपीओ खुल गया है. सोलर एनर्जी इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए करीब 4000 करोड़ रुपए जुटाने की है. रिटेल निवेशक आज से इस पब्लिक इश्यू में बोली लगा सकते हैं, जोकि 23 अक्टूबर को बंद हो जाएगा. आईपीओ के लिए प्राइश बैंड 1427 से 1503 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. इस लिहाज से हर लॉट में 9 शेयर मिलेंगे. शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकता है.
वारी एनर्जीज आईपीओ आज से खुला
- 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 1427 से 1503 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 9 शेयर
- आईपीओ साइज: 4,321.44 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 3,600 करोड़ रुपए
- ओएफएस: 721.44 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 13,527 शेयर
आईपीओ पर ब्रोकरेज की राय
वारी एनर्जीज के आईपीओ पर ब्रोकरेज फर्म ने भी स्ट्रैटेजी दी है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआचोकसी ने आईपीओ पर सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. ताजा नोट में ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी घरेलू रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में खासकर सोलर पीवी मॉड्युल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत स्थिति में है. कंपनी घरेलू और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के लिहाज हाई-क्वालिटी के सोलर मॉड्युल बनाती है.

वारी एनर्जीज का कारोबार
सोलर सेक्टर में दिग्गज कंपनी वारी एनर्जीज का कारोबार काफी बढ़िया है. यह भारत में सोलर पीवी मॉड्युल्स बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. करीब 143 एकड़ में कंपनी के 5 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनकी कुल क्षमता 13.3 गीगावाट का है. सोलर पीवी मॉड्युल्स को तैयार को तैयार करने के लिए कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करती है.
आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार लींक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. इसके लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स में एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इंटेसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैपिटल हैं.
आईपीओ फंड का कहां होगा इस्तेमाल
मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक फंड का इस्तेमाल ओडिशा में 6 जीडब्ल्यू इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्युल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए होगा. साथ ही स्वामित्व वाली सहायक कंपनी संगम सोलर वन प्राइवेट लिमिटेड के लिए होगा.
ग्रे मार्केट में धांसू लिस्टिंग के संकेत
वारी एनर्जीज का शेयर ग्रे मार्केट प्रीमियम में जोरदार एक्शन दिखा रहा है. अलग-अलग प्लैटफॉर्म से एकट्ठे आंकड़ों के मुताबिक शेयर 3013 रुपए के भाव पर लिस्टिंग संकेत दे रहा है. जबकि प्राइस बैंड 1427 से 1503 रुपए है. यह आईपीओ के जबरस्दत डिमांड को दर्शा रहा है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications