नई दिल्ली, अगस्त 20। शेयरखान एक प्रमुख ब्रोकरेज फर्म है। इसने मजबूत लाभ के कारण वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स के स्टॉक पर खरीदारी की सिफारिश की है। कंपनी के शेयर में आगे चलकर अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि ये शेयर बीते एक साल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया, बल्कि इसने निवेशकों को नुकसान कराया है। आगे जानिए शेयर की़ डिटेल।
शेयर से मिलेगा बढ़िया रिटर्न
वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 3345 रु का लक्ष्य रखा है। जबकि इस समय ये 2360 रु पर है। यानी ये मौजूदा स्तर से निवेशकों को करीब करीब 42 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। अगर आप मौजूदा स्तर पर इसके शेयरों में 3 लाख रु का निवेश करें तो आपके 3 लाख रु 4.26 लाख रु बन सकते हैं।
कितनी है मार्केट कैपिटल
वीएसटी टिलर्स की मार्केट कैपिटल इस समय 2,038.84 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3458.45 रु और निचला स्तर 2268 रु रहा है। शेयरखान के अनुसार, कंपनी के मैनेजमेंट ने इस साल सामान्य मॉनसून की उम्मीदों के साथ कंपनी के कारोबार में सकारात्मक आउटलुक पेश किया है और तकनीकी साझेदारी, विशिष्ट उत्पादों को लॉन्च करने, वितरण नेटवर्क को बढ़ाने और ब्रांड निर्माण के जरिए योग्य बाजारों में कारोबार बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
और भी है प्लानिंग
कंपनी जेटोर के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से हायर एचपी सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी अपने मैसूर प्लांट के लिए एक सटीक कंपोनेंट बिजनेस विकसित कर रही है, ताकि कृषि मशीनीकरण उत्पादों में सटीकता को बढ़ावा दिया जा सके। कंपनी ने 2020-21 में नए उत्पाद पेश किए हैं, जिनमें शामिल हैं 27-एचपी हाई टोक़ कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर और 16 एचपी पावर टिलर। 30 एचपी वीएसटी 932 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर भी इस साल लॉन्च किया गया है।
यूरोप, अफ्रीका और एशिया में कारोबार
विदेशी बाजार में, कंपनी के पास वीएसटी ट्रैक्टर्स और वीएसटी फील्डट्रैक की पूरी रेंज है। वीएसटी का फोकस यूरोप, अफ्रीका और एशिया पर रहा है। कंपनी ने फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, पोलैंड, रोमानिया, बुल्गारिया आदि में वितरण के साथ यूरोप में एक महत्वपूर्ण मौजूदगी तैयार की है। कंपनी की 30 एचपी से अधिक खंड में फ्रांस में 10% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है।
नुकसान भी कराया है
बता दें कि ऐसा नहीं है कि वीएसटी टिलर्स आगे मुनाफा करा सकता है तो इसने पहले भी मुनाफा कराया है। नहीं ऐसा नहीं है। ये बीते एक साल में नुकसान कराने वाला शेयर रहा है। बीते 5 दिन में ये शेयर 2.69 फीसदी, 1 महीने में 9.53 फीसदी और 6 महीनों में 7.63 फीसदी गिरा है। वहीं 2022 में अब तक ये शेयर 18.08 फीसदी और 1 साल में 7.73 फीसदी गिरा है। एक और बात ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है। केवल बचत ही एक बड़े फंड को प्राप्त करने का रास्ता नहीं है। फाइनेंशियल प्लानिंग का अर्थ है महंगाई से निपटने के लिए स्मार्ट तरीके से निवेश करके अपने पैसे को बढ़ाना। जैसे कि जब रिटायरमेंट प्लानिंग की बात आती है, तो ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते हैं, खासकर अपने काम के वर्षों के दौरान। मगर यही वो समय है जब निवेश करना चाहिए।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
