नयी दिल्ली। वोल्वो इंडिया ने अपनी ऑनलाइन बुकिंग और सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए भी कई कार्यक्रम शुरू किए है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी सबसे छोटी कार वोल्वो एक्ससी 40 पर सबसे खास ऑफर पेश किया है। बीएस-6 एसयूवी जो पहले अपने आर-डिजाइन फॉर्मेट में 39.90 लाख रुपये में उपलब्ध थी, अब 3 लाख रुपये की छूट के साथ मिल रही है। आप वोल्वो एक्ससी 40 बीएस-6 को अब 36.90 लाख रुपये की नई कीमत पर खरीद सकते हैं। हालांकि ये ऑफर सिर्फ बचे हुए स्टॉक पर ही मान्य है। माना जा रहा है कि ये कंपनी का स्टॉक निपटाने वाला कदम है। मगर इससे नई कार खरीदने वालों को बड़ा फायदा होगा। बता दें कि डीलरों के पास इस कार का स्टॉक कम है। इसलिए अगर आप ये धांसु कार खरीदना चाहते हैं तो आपको जल्दी करनी चाहिए।
कुल 4 लाख रु के बेनेफिट
वोल्वो एक्ससी 40 पर 3 लाख रु के डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को 1 लाख रु मूल्य के फ्री एसेसरीज भी मिलेंगी। यानी कार पर कुल 4 लाख रु का बेनेफिट मिलेगा। वोल्वो इंडिया के एमडी चार्ल्स फ्रम्प का कहना है कि कंपनी ग्राहकों को टेंशन फ्री खरीदारी का एक्सपीरियंस देना चाहती है। इस नए ऑफर के साथ ग्राहकों को पीसफुल खरीदारी का अनुभव होगा। इसके पीछे कार पर मिल रहा डिस्काउंट और 1 लाख रु की फ्री एसेसरीज हैं। बता दें कि वोल्वो एक्ससी आर-डिजाइन को हाल ही में भारतीय बाजार में इसके बीएस-6 रूप में लॉन्च किया गया था।
सुरक्षा और फीचर
इस कार में कई सुविधाएं दी हुई हैं। ये केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी। असल में वोल्वो भी डीजल इंजन से दूरी बना रही है और इसलिए इसे केवल एक पेट्रोल इंजन में बनाया गया है। वोल्वो न केवल अपनी कैटेगरी की सबसे सुरक्षित कार होगी, बल्कि सबसे अधिक सुविधा संपन्न कार भी होगी। इसमें सिटी सेफ्टी फीचर है जो रडार आधारित और स्टीयरिंग असिस्ट हैं। इसके कॉम्पिटीशन में बीएमडब्ल्यू एक्स1, मर्सिडीज-बेंज जीएलए शामिल हैं।
सॉलिड है इंजन
इस कार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 190 एचपी और 300 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। वोल्वो अभी अपने डिजाइन और आकार के आधार पर इस सेगमेंट में सबसे स्पेशल कारों में है। भारत में फ्यूचर में वोल्वो कारें हाइब्रिड या ऑल-इलेक्ट्रिक्स में होंगी।
100 फीसदी कैशबैक पाने का मौका
निसान इंडिया ने अपने कार मॉडलों पर अगस्त ऑफर पेश किए हैं। निसान की तरफ से पेश किए गए ऑफर्स के तहत आपको इसकी कार खरीदने पर 100 फीसदी कैशबैक मिल सकता है। निसान के इस ऑफर के तहत जो लोग पूरे भारत में इसकी डीलरशिप से कार बुक करेंगे उनमें से एक लकी विनर को 100 फीसदी कैशबैक मिलेगा। वहीं निसान किक्स एसयूपी पर आपके पास अगस्त में 65000 रु तक के बेनेफिट लेने का मौका है।
डैटसन और निसान दे रही सोना जीतने का मौका
डैटसन और निसान की कार खरीदने पर आपको 1 लाख रु का सोना जीतने का मौका मिलेगा। अगस्त में इन कंपिनयों की कार खरीदने वालों में से किसी लकी विनर को 1 लाख रु का सोना मिलेगा। विनर की घोषणा अगले महीने होगी। इसके लिए विजेता का चुनाव लकी ड्रॉ से किया जाएगा।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications