स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया ने दिसंबर के मध्य से जनवरी के मध्य तक उत्पादन बंद करने का फैसला किया है, यह दूसरा महीना है जब Volkswagen के प्लांट में कोई उत्पादन नहीं होगा। इससे पहले, उसने अक्टूबर से मध्य नवंबर तक एक महीने के लिए अपने चाकन संयंत्र को बंद कर दिया था।
आपको बता दें कि घटती बिक्री के चलते कुछ महीनों से वोक्सवैगन कठिन दौर से गुजर रही है। कंपनी का निर्यात बाजार भी डाउन है। कंपनी का सालाना उत्पादन 2019 में घटकर 85,000 पर पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में कंपनी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार दो दशक के बाद यह पहली बार है जब पैसेंजर व्हीकल्स मार्केट अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। तो वहीं, अप्रैल से अक्टूबर तक वोक्सवैगन के इंजन में 11 प्रतिशत की कमी आई है। कंपनी का प्लान है कि 2020 के 17 वें हफ्ते तक नई जेनरेशन की कारों पर काम किया जाए।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार वोक्सवैगन इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी 2.0 प्रोजेक्ट के तहत नेक्स्ट जेनरेशन प्रोडक्शन पर काम कर रही है। इसमें कई बदलाव भी किए जा रहे हैं, जिससे कंपनी के उत्पादन को आने वाले दिनों में बेहतर बनाया जा सकेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपने मानेसर स्थित प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला ले चुकी है। कंपनी ने यह निर्णय कर्मचारियों की हड़ताल के बाद लिया था।
इस बारे में कंपनी का कहना है कि धरने में शामिल कुछ कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद कंपनी ने 650 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया था। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि काम कब तक शुरू हो जाएगा। प्लांट के उच्च अधिकारी सैबल मैत्रा ने एक पत्र में कहा कि प्लांट में काम कब से शुरू होगा, यह कहना अनिश्चित है और इसकी जानकारी हालात सामान्य होने के बाद दे दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
