नई दिल्ली, मई 20। कोरोना काल में कहीं भी आने-जाने के लिए अपनी गाड़ी सबसे अधिक सेफ है। इसलिए यदि आपके पास अपना वाहन नहीं है तो सुरक्षा के मद्देनजर फटाफट अपने लिए कोई गाड़ी जरूर खरीद लें। यदि आप परिवार के साथ आना-जाना पसंद करते हैं तो बाइक से बात नहीं बनेगी। उस स्थिति में आपको कार की जरूरत होगी। हालांकि कार की कीमत होती है लाखों में। अगर आपके पास 5-6 लाख रु नहीं है तो भी आप कार खरीद सकते हैं। दरअसल नयी कार के बजाय शुरुआत में कम कीमत में पुरानी कार खरीद कर काम चलाया जा सकता है। इस समय एक दमदार कार बेहद कम कीमत पर मिल रही है। आगे जानिए कार की डिटेल।
फॉक्सवैगन पोलो
जिस कार की हम बात कर रहे हैं वो है फॉक्सवैगन पोलो। फॉक्सवैगन पोलो का एक पुराना मॉडल काफी कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस समय सेकंड हैंड कारों के लिए कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इनमें कार्स 24, ट्रूवैल्यू, ड्रूम और ओएलएक्स शामिल हैं। फॉक्सवैगन पोलो का पुराना मॉडल इनमें ओएलएक्स पर बिक्री के लिए रखा गया है।
कितनी है कीमत
बता दें कि नयी फॉक्सवैगन पोलो अगर आप खरीदने की सोचें तो कम से कम 6.12 लाख रु खर्च करने होंगे। क्योंकि इस कार के नये मॉडल की शुरुआती कीमत ही 6.12 लाख रु है। वहीं कार का टॉप मॉडल 9.93 लाख रु में मिलेगा। मगर ओएलएक्स पर फॉक्सवैगन पोलो का सेकंड हैंड मॉडल सिर्फ 1.70 लाख रु में मिल जाएगा। ये मौका हाथ से न जाने दें।
कहां का है रजिस्ट्रेशन
ओएलएक्स पर उपलब्ध सेकंड हैंड फॉक्सवैगन पोलो की जानकारी के अनुसार इस कार को पहले मालिक द्वारा ही बेचा जा रहा है। यह कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है। जो फॉक्सवैगन पोलो सेकंड हैंड कार बिक रही है, उसका मेकिंग ईयर 2011 का है। अगर आप अधिक डिटेल चाहें तो कार विक्रेता से संपर्क कर सकते हैं, जो कि कार खरीदने से पहले करनी भी चाहिए।
जानिए कार के फीचर्स
वेबसाइट पर जो जानकादी दी गई है उसके अनुसार ये कार 68000 किलोमीटर तक चली है। फॉक्सवैगन पोलो कार 20 किलोमीटर तक माइलेज देने की क्षमता रखती है। बिक रहे सेकंड हैंड मॉडल में हीटर, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडो के अलावा नए टायर और नई बैटरी दी गयी है। एक जरूरी बात बता दें कि इस तरह की सेकंड हैंड कारों की जो कीमत तय की जाती है, उस पर आप मोल-भाव भी कर सकते हैं।
इस बात पर जरूर ध्यान दें
एक जरूरी बात पर पुरानी कार, बाइक या स्कूटर खरीदते समय जरूर ध्यान दें कि और वो यह कि गाड़ी के कागज और उसकी कंडीशन को अच्छी तरह से चेक कर लें। वाहन की डील भले ऑनलाइन कर लें, मगर उसे एक बार सामने से जरूर देखें। हो सके तो अपने साथ एक मैकेनिक ले जाएं, जो गाड़ी को पूरी तरह से परख कर आपको उसकी कीमत और कंडीशन की जानकारी दे सके। मैकेनिक ज्यादा बारीकी से गाड़ी की कंडीशन चेक कर सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
