Voler Car IPO: वोलर कार्स लिमिटेड का आज 12 फरवरी को आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। निवेशकों के पास आज से इस आईपीओ में निवेश करने का शानदार मौका है। वोलर कार्स लिमिटेड बड़ी MNC और कॉर्पोरेट ग्राहकों को विश्वसनीय और कुशल कर्मचारी परिवहन सर्विस (employee transportation services, ETS) ऑफर करने के बिजनेस में लगी हुई है।
इस कंपनी के फ्लीट में कार, एसयूवी, इलेक्ट्रिक वाहन, बस और टेम्पो ट्रैवलर जैसे 2,500 से अधिक व्हीकल शामिल हैं। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको इस आईपीओ से जुड़ी डिटेल्स बताते हैं।

कंपनी ने कई शहरों में किया है एक्सपेंड
वित्तीय वर्ष 2023-24 में, वोलर कार्स ने कोलकाता, मुंबई, पुणे, भुवनेश्वर, दिल्ली-एनसीआर और अहमदाबाद जैसे शहरों में लगभग 3,23,550 यात्राएं पूरी कीं थी।
आईपीओ से 27 करोड़ रुपये जुटाना का लक्ष्य (Voler Car Limited IPO)
वोलर कार्स लिमिटेड आईपीओ का लक्ष्य 30 लाख शेयरों के नए इश्यू के जरिए 27 करोड़ रुपये जुटाना है। यह 30 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
आईपीओ का प्राइस बैंड
वोलर कार्स लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 85-90 रुपये प्रति शेयर के बीच है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 1 लाख 44 हजार रुपये निवेश करने होंगे और आवेदन लॉट साइज 1600 शेयर का होगा। इस कंपनी के प्रमोटर विकास परसरामपुरिया और पवन परसरामपुरिया हैं।
वोलर कार्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर
जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य करता है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करता है।
वित्त वर्ष 24 में वोलर कार्स ने 31.45 करोड़ रुपये का रिवेन्यू और 3.56 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया है। चालू वित्त वर्ष में 30 सितंबर तक कंपनी ने 21.58 करोड़ रुपये का रिवेन्यू और 2.49 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया।
आईपीओ के फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी
शेयर अलॉटमेंट 17 फरवरी को होने की उम्मीद है। शेयर 18 फरवरी तक डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे और 19 फरवरी को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होने की उम्मीद है। आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
आईपीओ में लगभग आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, लगभग 35% खुदरा निवेशकों के लिए और शेष हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है। वर्तमान में, वोलर कार आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 11 रुपये है, जो कि कैप मूल्य से लगभग 12.2% अधिक है।
वोलर कार्स यात्रा आरक्षण और क्लाइंट सर्विस लेवल एग्रीमेंट (एसएलए) को प्रबंधित करने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग को थर्ड-पार्टी तकनीक के साथ इंटीग्रेशन करता है। यह सिस्टम विक्रेता द्वारा प्राप्त और पट्टे पर दिए गए वाहनों का उपयोग करके समय पर पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सुनिश्चित करता है।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications