हाल में रिलायंस जियो ने 222 रुपये का ऑल-इन-वन प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी जो 28 दिन की है।
नई दिल्ली: हाल में रिलायंस जियो ने 222 रुपये का ऑल-इन-वन प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी जो 28 दिन की है। देखा जाएं तो कंपनी ने 6 पैसे/मिनट का आईयूसी लगाने के बाद ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह प्लान लॉन्च किया है। रिलायंस जियो के इस प्लान को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने 299 रु का प्रीपेड प्लान पेश किया है। आपको बताते हैं कि वोडाफोन के इस रिचार्ज प्लान में क्या मिलता है और यह रिलायंस जियो के 222 रुपये वाले प्लान को कैसे टक्कर देता है।

जानें ग्राहकों को वोडाफोन के 229 रुपये के प्लान में क्या कुछ मिलेगा
वोडाफोन का 229 रुपये का प्रीपेड प्लान बोनस कार्ड अनलिमिटेड प्लान है। इसमें ग्राहकों को देश भर में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही रोजाना 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी मिलता है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने के बाद आप वोडाफोन प्ले ऐप पर फ्री लाइव टीवी, मूवी और अन्य कॉन्टेंट देख सकते हैं। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
रिलायंस जियो vs वोडाफोन दोनों प्लान में कौन है बेहतर
रिलायंस जियो के 222 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा, जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 1000 मिनट जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसकी वैलिटिडी भी 28 दिन की है। दूसरी ओर, मात्र 7 रुपये ज्यादा में आने वाले वोडाफोन के प्लान में भी यही सुविधाएं हैं, बल्कि वोडाफोन में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं, तीसरी बड़ी कंपनी बात करें एयरटेल की तो एयरटेल के पास जियो और वोडाफोन के इन प्लान की टक्कर में कोई प्रीपेड रिचार्ज पैक नहीं है।
एयरटेल का 249 रुपये वाला प्लान
एयरटेल अपने ग्राहकों को 249 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल समेत एसएमएस की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, उपभोक्ता इस पैक के तहत जियो के साथ अन्य नेटवर्क पर मुफ्त में कॉलिंग कर सकेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान के साथ एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और लाइव टीवी की सर्विस दी जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों को विंक म्यूजिक एप का भी एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल उपभोक्ताओं को 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी देगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
