वोडाफोन नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली: वोडाफोन नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है। वोडाफोन आईडिया ने हाल ही में अप्रैल तक अपनी वीकेंड डेटा रोलओवर फैसिलिटी बढ़ाने का ऐलान किया है। वीकेंड डेटा रोलओवर सुविधा के अलावा वीआई के पास कई दूसरे ऑफर्स भी हैं। कंपनी का डबल डाटा ऑफर भी खासा पॉप्युलर है। इसके अलावा एक्सट्रा डाटा ऑफर के तहत कंपनी चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर 5जीबी तक डेटा फ्री ऑफर करती है।

मिल रहा 5जीबी तक फ्री डेटा
वोडाफोन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर लेकर आ रही है। वीआई ग्राहकों को 149 रुपये, 219 रुपये, 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान में अतिरिक्त डेटा मिलता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ ही और भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसे में वोडाफोन कंपनी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के दौरान कुछ प्रीपेड प्लान पर 5जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है। आपको बता दें कि ग्राहकों को डेटा बेनिफिट का भरपूर लाभ उठाने के लिए कंपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज करना होगा।
5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा 5जीबी तक फ्री डेटा
149 रुपये
वीआई के 149 रुपये वाले एक्स्ट्रा डेटा ऑफर प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डेटा, देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के तहत वीआई यूजर्स इस प्लान में 1 जीबी अतिरिक्त डेटा पा सकते हैं यानी कुल 3 जीबी डेटा का फायदा इस प्लान में मिलेगा। जैसा कि हमने बताया कि अतिरिक्त डेटा के फायदे के लिए यूजर्स को MyVi ऐप या ऑफिशल myvi.in पर जाकर रिचार्ज करना होगा।
219 रुपये
219 रुपये वाले वीआई मोबाइल प्रीपेड प्लान में 1 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस भी हर दिन ऑफर किए जाते हैं। कंपनी के मोबाइल ऐप या ऑफिशल वेबसाइट से रिचार्ज करने पर 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
249 रुपये
वोडाफोन के 249 रुपये वाले प्लान को MyVi ऐप से रिचार्ज करने पर 5जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 1.5 जीबी डेटा हर दिन और 100 एसएमएस ऑफर करती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। यानी ग्राहकों को कुल 42 जीबी डेटा इस प्लान में मिलता है। लेकिन 5 जीबी अतिरिक्त डेटा के साथ ग्राहक 47 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि यह प्लान वीकेंड रोलओवर सुविधा का भी हिस्सा है।
399 रुपये
बात करें वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान की तो वैलिडिटी 56 दिन है। इस प्लान में 1. 5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस हर दिन और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 56 दिनों के लिए 5 जीबी अतिरिक्त डेटा ऑफर किया जाता है।
599 रुपये
599 रुपये वाले प्लान में भी वीआई एक्स्ट्रा डेटा ऑफर का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे फायदे ऑफर किए जाते हैं। अतिरिक्त 5 जीबी डेटा का फायदा MyVi ऐप से रिचार्ज कराने पर ही मिलेगा। यह प्लान कंपनी के वीकेंड रोलओवर ऑफर का भी हिस्सा है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications