वोडाफोन-आइडिया की ओर से एक नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किया गया है। टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लाती रहती हैं।
नई दिल्ली: वोडाफोन-आइडिया की ओर से एक नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किया गया है। टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लाती रहती हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन अपने प्रीपेड पैक्स की रेंज को बढ़ाते हुए 819 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि प्लान की खासियत है कि इसमें लंबी वैलिडिटी के साथ डेली डेटा और फ्री कॉलिंग बेनिफिट भी मिल जाता है। इतना ही नहीं, इस प्लान मे कंपनी कई अडिशनल बेनिफिट्स भी दे रही है।

84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन मिलेगा 2जीबी डेटा
वोडाफोन के इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ कंपनी हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। प्लान की एक और खासियत है कि इसमें रोज 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जा रहे हैं। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 499 रुपये का वोडाफोन प्ले और 999 रुपये की कीमत वाले जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
इन प्लान में मिलेगा डबल डेटा ऑफर का लाभ
बता दें कि कंपनी आजकल अपने यूजर्स को कुछ प्लान्स पर रोज 4जीबी (2जीबी+2जीबी) डेटा भी ऑफर कर रही है। कंपनी के इस डबल डेटा ऑफर का लाभ उठाने के लिए 299 रुपये, 449 रुपये या 699 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराना होगा। वहीं प्लान में मिलने वाले बेनिफिट लगभग एक जैसे ही हैं। प्लान में मुख्य फर्क वैलिडिटी का है। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिन, 449 रुपये वाले प्लान में 56 दिन और 699 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इन सभी में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। सभी प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देती है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट्स में वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
