टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के प्लान लेकर आते रहती है। टेलिकॉम सेक्टर की रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल नए-नए प्लानों को लेकर ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के प्लान लेकर आते रहती है। टेलिकॉम सेक्टर की रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल नए-नए प्लानों को लेकर ऑफर कर रही है। सभी कंपनियां ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा ऑफर देकर अपने नेटर्वक के प्रति आकर्षित करने में लगी है। वोडाफोन ने अभी कुछ ही दिनों पहले ही 398 रुपये और 558 रुपये वाले दो नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया था। इन दोनों प्लान्स में हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस ऑफर किया जाता है। इसके अलावा आपको एक और बात बता दें कि वोडाफोन ने अपने 19 रु के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुछ बदलाव किये है। जी हां अब इस प्लान में पहले से ज्यादा डेटा ग्राहकों को मिलेगा।
जानिए वोडाफोन के 19 रुपये रिचार्ज प्लान के बारें में
आपको वोडाफोन के बदले गए 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता दें कि पहले तो इस प्लान में 150एमबी डेटा मिलता था। हालांकि अब ग्राहकों को इस प्लान में 200एमबी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक ये प्लान मुंबई, मध्य-प्रदेश और हरयाणा सर्किल में उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग फ्री दी जाती है। इसके साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को वोडाफोन प्ले और जी5 का कॉम्प्लिमेंट्री ऐक्सेस भी मिलेगा।
वोडाफोन के अन्य दो नए प्रीपेड प्लान्स
इसके अलावा आपको बता दें वोडाफोन ने 398 रुपये और 558 रुपये वाले दो नए प्रीपेड प्लान्स को भी लॉन्च किया था। कंपनी के 558 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार से बात करें तो इसमें ग्राहकों को रोज 3GB हाई स्पीड डेटा और 999 रुपये की वैल्यू का एक साल का जी5 सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही यहां ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और 499 रुपये की वैल्यू वाला एक साल का वोडाफोन प्ले एक्सेस दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। फिलहाल ये प्लान मध्य-प्रदेश सर्किल में ही उपलब्ध है। जबिक दूसरे प्लान यानी 398 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो यहां भी आपको रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। हालांकि 558 रुपये वाले प्लान की तुलना में इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। ये प्लान मुंबई और मध्यप्रदेश दोनों ही सर्किल में उपलब्ध है।
वोडाफोन के लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान
इन प्लान के अलावा वोडाफोन के 997 रुपये वाले लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान के बारे में बात करें तो इसे मौजूदा 599 रुपये वाले प्लान के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1.5GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 180 दिनों की है। 558 रुपए वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान के साथ का एक साल का वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन (कीमत 499 रुपए) और एक साल का जी5 सब्सक्रिप्शन (कीमत 999 रु.) भी ऑफर किया जा रहा है। फिलहाल यह प्लान सिर्फ मध्यप्रदेश सर्कल में ही उपलब्ध है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications