वोडाफोन नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली: वोडाफोन नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है। टेलीकॉम कंपनी वीआई के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इनमें सबसे खास 299 रुपये वाला प्लान है, क्योंकि इसमें डबल डेटा ऑफर किया जा रहा है और इसकी कीमत बजट रेंज में है। इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को रोजाना दो गुना डेटा मिलेगा। इसके साथ ही इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत वीकेंड डेटा रोलओवर जैसी सेवाएं भी दी जा रही हैं।

रोजाना ग्राहकों को मिलेगा 2जीबी डेटा
वोडाफोन-आइडिया का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में डबल डेटा ऑफर के तहत रोजाना 2जीबी डेटा के साथ अतिरिक्त 2जीबी डेटा मिलेगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को रिचार्ज प्लान में लाइव टीवी, अनलिमिटेड मूवी और न्यूज आदि का एक्सेस दिया जाएगा।
जियो और एयरटेल को मिल रहा कड़ी टक्कर
वोडाफोन-आइडिया के प्लान से जियो के 249 रुपये वाले रिचार्ज पैक को कड़ी टक्कर मिल रही है। जियो के इस पैक की बात करें तो यूजर्स को इसमें प्रतिदिन केवल 2जीबी डेटा मिलेगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को प्लान में जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है। वहीं दूसरी ओर वोडा का 299 रुपये वाला पैक इस समय एयरटेल के 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस पैक की बात करें तो इसमें प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
वोडाफोन के कुछ आकर्षक प्लान
वीआई 249 रु प्लान
वोडाफोन आइडिया के 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को डेली 3जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को वीआई फिल्में और टीवी ऐप का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान में पहले यूजर्स को 1.5जीबी डेटा मिलता था।
वीआई 399 रु प्लान
वीआई के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी यूजर्स को 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तरह बेनिफिट मिलते हैं।
वीआई 599 रु प्लान
वोडाफोन आइडिया के 599 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट 249 रुपये वाले प्लान की तरह ही हैं।
वोडाफोन ने कुछ ही सर्कल में इन तीन प्लानों में बदलाव किए हैं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सर्कल के यूजर्स के लिए प्लान में बदलाव किया है। इन तीनों सर्कल में कंपनी अभी भी 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डबल डेटा ऑफर कर रही है। 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 2जीबी डेली डेटा के साथ 2जीबी एडिशनल डेटा मिलता है। अब कंपनी 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी कुछ यूजर्स को डबल डेटा ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications