Vodafone Idea Share Price: देश की प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी वोडाफोन आइडिया को लेकर बड़ी खबर है. इस खबर से शेयर में एक्शन देखने को मिल रहा. क्योंकि नतीजों के बाद शेयर को लेकर जरूरी अपडेट आया है. टेलीकॉम स्टॉक मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंडेक्स यानी MSCI में शामिल हो गया है, जोकि 30 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद लागू होगा. इंडेक्स में शामिल होते ही वोडाफोन आइडिया में 27.8 करोड़ डॉलर की खरीदारी हो सकती है. ब्रोकरेज फर्म नुवामा वेल्थ ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी.
वोडा-आइडिया को लेकर ताजा अपडेट
मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंडेक्स (MSCI) में वोडा-आडिया का शेयर शामिल होगा. यह बदलाव 30 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद लागू हो जाएंगे. इसके बाद शेयर में कुल 2.7 से 3 करोड़ डॉलर की खरीदारी संभव है. एक और शेयर HDFC बैंक भी फोकस में रहने वाला है, जिसका वेटेज बढ़ने वाला है. नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में HDFC बैंक का वेटेज 0.37% से बढ़कर 0.56% हो जाएगा. इससे 1.8 बिलियन डॉलर की खरीदारी हो सकती है.

वोडाफोन आइडिया के शेयर में हलचल
NSE पर वोडाफोन आइडिया का शेयर हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. शेयर करीब ढाई फीसदी की कमजोरी के साथ 16 रुपए के नीचे कारोबार कर रहा. शेयर ने इसी साल 28 जनवरी को 19.18 रुपए का 52-वीक हाई टच किया, जबकि 52-वीक लो 7.50 रुपए है, जोकि पिछले अगस्त में 22 तारीख को बना था.
Q1 नतीजों का भी असर
वोडाफोन-आइडिया ने 12 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे भी जारी किए. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को 6,432 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 7,840 करोड़ रुपए था. घाटा कम की वजह 4G सब्सक्राइबर बढ़ना रहा. आय भी घटकर 10508.3 करोड़ रुपए पर आ गई, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 10655.5 करोड़ रुपए थी.
ARPU में सालाना आधार पर 4.5% बढ़कर 146 रुपए हो गया है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 139 रुपए था. एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि Q1 में लगातार 12वीं तिमाही में 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा हुआ, जोकि अब 12.67 करोड़ हो गया है.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications