Vodafone Idea Share: भारतीय शेयर बाजार में आज 2 अप्रैल को तेज खरीदारी देखने को मिल रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार 2 दिन की बिकवाली के बाद खरीदारी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की हरियाली में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया का शेयर फोकस में है. 2 दिन से शेयर में तेजी देखने को मिल रही. इस दौरान शेयर 20% से ज्यादा उछल गया है. आज बुधवार को शेयर 1.40% की तेजी के साथ 8.21 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
क्यों है वोडाफोन-आइडिया के शेयर में तेजी?
सरकार ने वोडाफोन आइडिया के स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने का ऑप्शन चुना है, जिससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 48.99% हो गई है. इस कदम से वोडाफोन आइडिया को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर तब जब कैबिनेट ने कंपनी के AGR बकाया पर आंशिक छूट के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.
इस कनवर्ट में स्पेक्ट्रम बकाया के 36,950 करोड़ रुपए को इक्विटी में बदलना शामिल है, जिसमें 3,695 करोड़ शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए जाएंगे. शुरुआत में सरकार की हिस्सेदारी 22.60% थी, लेकिन अब यह बढ़कर 48.99% हो जाएगी.

वोडाफोन-आइडिया शेयर का परफॉर्मेंस
एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वोडाफोन आइडिया के शेयर ने 28 जून 2024 को 19.15 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई है. जबकि 22 नवंबर 2024 को शेयर ने एक साल का सबसे निचला लेवल 6.60 रुपए है. शेयर पिछले एक हफ्ते में 17% की तेजी दिखा चुका है. 2 साल में शेयर ने 41% का रिटर्न दिया है. हालांकि, 1 साल में स्टॉक का रिटर्न 39% निगेटिव रहा है. 5 साल में शेयर ने 170% रिटर्न दिया है.
शेयर पर एक्सपर्ट का नजरिया
ब्रोकिंग फर्म सिटी ने वोडाफोन आइडिया के लिए 12 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इसके अलावा सिटी ने इंडस टावर्स पर 90-डे सकारात्मक उत्प्रेरक निगरानी शुरू की है, जिसमें अप्रैल तक 18 रुपए प्रति शेयर पेमेंट के साथ डिविडेंड पेमेंट फिर से शुरू होने की उम्मीद है. सिटी ने कहा कि हमारे FY25-27E पूर्वानुमानों पर हम उम्मीद करते हैं कि इंडस टावर्स 8% की टेनेंसी CAGR द्वारा समर्थित, राइटबैक को छोड़कर 10% का कोर EBITDA CAGR प्रदान करेगा.
अन्य ब्रोकरेज मैक्वेरी ने वोडाफोन आइडिया पर "न्यूट्रल" रेटिंग बनाए रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस 7 रुपए प्रति शेयर रखा है. इस बीच CLSA ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को "आउटपरफॉर्म" में अपग्रेड किया है. साथ ही शेयर पर 10 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि टैरिफ बढ़ाने से कैपेक्स के लिए नकदी जुटाने में मदद मिलेगी.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
