Vodafone-Idea Share Outlook: आज 1 अक्टूबर से नए महीने की शुरुआत हो गई है. बाजार भी पॉजिटिव खुला. बीते महीने बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 13 से 14 फीसदी की उछाल दर्ज किए. बाजार की रैली के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में रहे, जिसमें वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का शेयर भी फोकस में रहा. देश की दिग्गज टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी का शेयर सितंबर में 33 फीसदी से ज्यादा गिरा. यह अक्टूबर 2019 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट रही. गिरावट के चलते निवेशकों को नुकसान हुआ.
निवेशकों को भारी नुकसान
वोडाफोन-आइडिया के शेयर में गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप गिरा है, जोकि महीने भर करीब 34000 करोड़ रुपए कम हुआ है. बता दें कि टेलीकॉम स्टॉक का भाव 30 सितंबर को बाजार बंद होने के बाद 10.36 रुपए प्रति शेयर रहा, जोकि महीने के शुरुआत में 15.64 रुपए था. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप भी शेयरों में गिरावट के चलते घटकर 72000 करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि महीने के शुरुआत में 1.06 लाख करोड़ रुपए था.
स्टॉक में क्यों हुई तेज बिकवाली?
वोडाफोन आईडिया के शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू यानी AGR है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में एक सुनवाई में टेलीकॉम कंपनियों को AGR से जुड़े बकाए के दोबारा से कैलकुलेट करने यानी क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर दिया. इसके बाद शेयरों में तेज करेक्शन दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान वोडाफोन-आइडिया को हुआ है. ब्रोकरेज फर्म IIFL सिक्योरिटीज के मुताबिक इन राहतों के बिना वोडाफोन आइडिया की लिक्विडिटी फ्लो की समस्या और बढ़ने की आशंका है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर वोडाफोन आइडिया पर निगेटिव पड़ेगा, लेकिन भारती एयरटेल के लिए यह थोड़ा फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इससे कंपनी के मार्केट शेयर में इजाफा देखने को मिल सकता है. हालांकि, वोडाफोन-आइडिया की कर्ज जुटाने की योजना, कैपिटल एक्सपेंडिचर को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम अब SC के फैसले के बाद अनिश्चितता में है.
आगे के लिए वोडा-आइडिया पर क्या है आउटलुक?
वोडाफोन-आइडिया पर बढ़ती दिक्कतों के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स निगेटिव आउटलुक रखा है. 6 सितंबर को जारी ब्रोकरेज नोट में कहा कि कंपनी कैपिटल को मजबूत करने के हालिया प्रयासों के बावजूद टेलीकॉम के बाजार हिस्सेदारी में लगातार कमी की ओर संकेत दे रहा.
निगेटिव आउटलुक के बावजूद गोल्डमैन सैक्स ने शेयर में तेजी की उम्मीद जताई है. क्योंकि AGR बकाया में 65 फीसदी की कमी आई है, स्थिर टैरिफ बढ़ोतरी की है. साथ ही नियर टर्म में सरकार को रीपेमेंट नहीं है. इन सब ट्रिगर्स के चलते ब्रोकरेज फर्म ने वोडाफोन आइडिया के शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 19 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
