वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा धमाका दिया है। कंपनी ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान पर डेटा दोगुना कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने अपने तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर डेटा दोगुना कर दिया है।
नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा धमाका दिया है। कंपनी ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान पर डेटा दोगुना कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने अपने तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर डेटा दोगुना कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने कुछ प्लान्स पर हर दिन 1.5जीबी ज्यादा डेटा देना शुरू कर दिया है। ये प्लान 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले हैं।कंपनी अब इनके रिचार्ज प्लान्स पर हर दिन 3जीबी डेटा दे रही है। आपको इस बात की भी जानकारी दें कि कंपनी इन रिचार्ज प्लान पर पहले हर दिन 1.5जीबी डेटा देती थी। 249 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, जबकि 399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। वहीं, वोडाफोन आइडिया के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।जियो, एयरटेल और वोडाफोन और BSNL : बेस्ट प्लान डेली मिलेगा 2GB डेटा ये भी पढ़ें

वोडा-आइडिया के इस प्लान में मिलेगा हर दिन 3जीबी डेटा
नया ऑफर वोडाफोन और आइडिया दोनों के प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान इस ऑफर का हिस्सा हैं। यह ऑफर सभी 22 टेलिकॉम सर्किल्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इस ऑफर का फायदा माई वोडाफोन, माई आइडिया और इन दोनों कंपनियों की वेबसाइट के जरिए उठा सकते हैं। ये तीनों रिचार्ज प्लान कंपनी के एक्स्ट्रा डेटा ऑफर का हिस्सा हैं। इन तीनों रिचार्ज प्लान्स में अब तक हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता था। लेकिन, इस ऑफर के तहत कंपनी इन रिचार्ज प्लान्स पर डेली 3जीबी डेटा दे रही है।
599 रु वाले प्लान पर अब 252जीबी डेटा
वोडाफोन-आइडिया के 599 रुपये वाले रिचार्ज पर पहले टोटल 126जीबी डेटा मिलता था, लेकिन अब इस प्लान पर 252जीबी डेटा यूजर्स को मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। वहीं, कंपनी के 399 रुपये वाले प्लान में अब कुल 168जीबी डेटा मिलेगा। मालूम हो कि पहले इस प्लान में यूजर्स को 84जीबी डेटा मिलता था। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। वहीं, 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अब टोटल 84जीबी डेटा मिलेगा, जबकि पहले यूजर्स को इस प्लान में 42जीबी डेटा मिलता था। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
किसी भी नेटवर्क पर मिलेगा फ्री कॉलिंग का फायदा
डेटा के अलावा इन तीनों रिचार्ज प्लान्स पर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सहूलियत मिलेगी और ओटीटी ऐप सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वोडाफोन के यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप का फ्री एक्सेस मिलेगा। वहीं, आइडिया के प्रीपेड कस्टमर्स आइडिया मूवीज और टीवी मोबाइल ऐप पर फ्री में कंटेंट का मजा ले सकेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
