नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया, जिसे हाल ही में वीआई के रूप में रीब्रांड किया गया है, गेमिंग कंपनी ड्रीम 11 के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर बन गई है। वीआई ने शनिवार को एक बयान में कहा है कि वीआई ने अबू धाबी, यूएई में होने वाले टी-20 प्रीमियर लीग के लाइव ब्रॉडकास्ट के को-स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल कर लिए हैं। आईपीएल का ये संसकरण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के इंटीग्रेशन के पूरा होने के बाद वीआई ब्रांड वजूद में आया है। इसके बाद ही कंपनी ने आईपीएल की को-स्पॉन्सरशिप मिलने का ऐलान किया है।

ड्रीम 11 को मिली टाइटल स्पॉन्सरशिप
स्मार्टफोन कंपनी वीवो के इस साल की स्पॉन्सरशिप से बाहर होने के बाद ड्रीम 11 ने पिछले महीने 222 करोड़ रुपये में 53 दिन के क्रिकेट टूर्नामेंट की टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल किए थे। वोडाफोन आइडिया की चीफ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ब्रांड ऑफिसर कविता नायर ने कहा कि ड्रीम 11 आईपीएल के साथ हमारा सहयोग वीआई प्रदान करेगी। लाखों दर्शकों के साथ इंस्टेंट कनेक्ट होगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि इससे न केवल वीआई को लेकर जागरूकता पैदा होगी बल्कि ग्राहकों में विश्वास बनाने में भी मदद मिलेगी।
कब से शुरू होगा आईपीएल 13
आईपीएल 2020 इस टूर्नामेंट का 13वां सीजन होगा। आईपीएल 2020 को अप्रैल में शुरू होना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी और देश में लॉकडाउन के कारण टी-20 टूर्नामेंट को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ा था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को आईसीआई द्वारा स्थगित करने के बाद बीसीसीआई ने सितंबर में टूर्नामेंट के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। इस बार का आईपीएल भारत के बजाय यूएई में होगा और वो भी बंद दरवाजों के पीछे। क्रिकेट के दीवाने इसका मजा टीवी के अलावा अपने मोबाइल पर भी ले सकेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
