नयी दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में प्राइस वॉर चल रहा है। तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां यानी एयरटेल, जियो और वोडाफोन हर कुछ दिनों के गैप पर नये-नये प्लान लॉन्च कर रही हैं। लगातार नये-नये प्लान पेश करने के पीछे कंपनियों का लक्ष्य ग्राहकों को लुभाना है। मोबाइल उपयोगकर्ता इस समय कम कीमत पर अधिक से अधिक डेटा चाहते हैं, जिनमें 1 से लेकर रोज 3 जीबी डेटा तक वाले प्लान शामिल हैं। इसी बीच वोडाफोन आइडिया ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन आइडिया ने नया 997 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको रोजाना 6 महीनों तक 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। आइये जानते जानते हैं इस प्लान के कॉलिंग और अन्य बेनेफिट्स के बार में।
997 रुपये में 6 महीनों की वैलिडिटी
वोडाफोन के नये 997 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 6 महीनों की है। इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। यानी 997 रुपये में कुल 270 जीबी डेटा। वहीं प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। अन्य बेनेफिट की बात करें तो वोडाफोन के 997 रुपये वाले प्लान में मुफ्त वोडाफोन प्ले का ब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें आपको ZEE5 प्रीमियम कंटेंट मिलेगा। इसकी कीमत वार्षिक 999 रुपये है। बता दें कि अभी यह प्लान सिर्फ कुछ सर्किलों में ही है। मगर वोडाफोन जल्दी ही इसे सभी सर्किलों में लॉन्च कर सकती है।
वोडाफोन के दो और नये प्लान
दो दिन पहले ही वोडाफोन ने दो और नये प्लान लॉन्च किये थे। ये दो प्लान 99 रुपये और 555 रुपये के हैं। इनमें 99 रुपये वाले में 18 दिन की वैलिडिटी है। इस प्लान में सभी नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। वहीं डेटा की बात करें तो पूरी वैलिडिटी अवधि के लिए कुल 1जीबी डेटा दिया जायेगा। वोडाफोन के 555 रुपये के प्लान वैलिडिटी 70 दिन की है, जिसमें रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। मगर वोडाफोन का यह प्लान अभी सिर्फ मुंबई में ही उपलब्ध है।
150 रुपये से कम में रोज 1 जीबी डेटा
अगर आप किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले में आपको रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। 150 रुपये से कम के प्लान में रोज 1 जीबी डेटा सिर्फ जियो ही दे रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। यानी 149 रुपये में आपको कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं कॉलिंग की बात करें तो आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधी मिलेगी। मगर जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट ही मुफ्त मिलेंगे। उससे ऊपर कॉल करने के लिए आपको टॉकटाइम रिचार्ज करवाना होगा, जिसमें प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लगेगा।
यह भी पढ़ें - सिर्फ रिलायंस जियो दे रही है 150 रुपये से कम में रोज 1 जीबी डेटा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
