टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों ने मोबाइल ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. रिलायंस Jio, भारती एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया ने भी टैरिफ प्लान को महंगा कर दिया है. इसके तहत ग्राहकों को मोबाइल रिचार्ज के लिए 10 से 20 फीसदी ज्यादा भुगतान करना होगा.
बढ़े हुए दाम 4 जुलाई को लागू हो जाएंगे. बदले हुए प्लान के तहत 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए, 459 रुपए का प्लान के लिए अब 509 रुपए और 1799 रुपए के प्लान के लिए 1999 रुपए का पेमेंट करना होगा. 1 साल वाला प्लान को 2899 रुपए से बढ़ाकर 3499 रुपए कर दिया जाएगा. इससे पहले एयरटेल और जियो ने भी टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी किया.
भारती एयरटेल ने दिया ग्राहकों को झटका
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को दी जानकारी में टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि अनलिमिटेड वॉइस कॉल प्लान्स के लिए 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए कर दिया गया है. इसके अलावा 455 रुपए वाला प्लान अब 599 रुपए और 1799 रुपए वाला प्लान 1999 रुपए हो गया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मोबाइल टैरिफ में 3 जुलाई 2024 से बढ़ोतरी किया जाएगा.
हालांकि, सुनिश्चित किया है कि यह टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं हो, जिसका ग्राहकों पर बोझ ना पड़े. एंट्री लेवल पर टॉप-अप प्लान में ये बढ़ोतरी 70 पैसे प्रति दिन से ज्यादा नही है. भारती एयरटेल ने कहा कि मोबाइल के लिए प्रति महीने प्रति यूजर आय यानी ARPU 300 रुपए तक बढ़ाने को कहा है. इससे कंपनी की फाइनेंशियल मॉडल मजबूत हो सके.

रिलायंस जियो ने भी दिया झटका
भारती एयरटेल के रिचार्ज महंगे करने से पहले रिलायंस जियो ने भी ग्राहकों को झटका दिया. जियो ने गुरुवार को दरों में 13% - 25% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया. बढ़े हुए टैरिफ प्लान की दरें 3 जुलाई से ही लागू होंगी. इसके तहत अब जियो का 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो जाएगा. इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है. वहीं, सबसे सस्ता जियो का प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, जो अब बढ़कर 189 रुपए में मिलेगा.
ढाई साल बाद जियो ने बढ़ाया दाम टेलीकॉम कंपनी जियो ने दिसंबर 2021 में 20% तक का इजाफा किया था. बता दें कि जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी. जियो ने 2019 में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
