VI FPO News: लगातार संटक से जूझ रही वोडाफोन आइडिया एक फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर लाने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ होने वाला है। कंपनी के सीईओ ने बताया है कि इस एफपीओ से कंपनी 5G रोलआउट का प्लान बना रही है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस एफपीओ से वीआई यानी वोडाफोन आईडिया लिमिटेड कम से कम 18,000 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बना रही है।
अब कई लोगों को इस बात को लेकर संदेह हो रहा होगा कि इस स्कीम में कैसे पैसे इनवेस्ट करने हैं। तो आपको बताते चलें कि एफपीओ में भी आईपीओ की तरह ही निवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। कंपनी के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक कंपनी के 40 परसेंट से ज्यादा सब्सक्राइबर्स अभी भी 2G में हैं।

बात करते हुए वोडाफोन आईडिया के सीईओ ने बताया है कि उनके जरूरी स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो है। कंपनी मे सरकार के शेयर होल्डिंग 32 प्रतिशत तक की है।
कंपनी के सीईओ ने बताया है कि अगर हम पिछले 5 साल की बात करते हैं, तो इस टाइम पीरियड में प्रोमोटर्स ने 23,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
जानें वीआई एफपीओ डीटेल
मिल रही जानकारी के अनुसार वोडाफोन आईडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। इसे 22 अप्रैल तक सब्सक्राइब किया जा सकता है।
क्या है इश्यू प्राइस
वोडाफोन इंडिया के द्वारा दी जा रही जानकारी से पता चला है कि कंपनी से द्वारा इस एफपीओ का प्राइस बैंड 10 रुपए से लेकर 11 रुपए तक रखा गया है।
जानें कितनी है लॉट साइज
वोडाफोन आईडिया के द्वारा लाए जा रहे इस एफपीओ का लॉट साइज 1298 शेयर्स का रखा गया है। इस हिसब से देखा जाए तो इस एफपीओ में निवेश का मिनिमम अमाउंट 14,278 रुपए का रहेगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि वीआई के एफपीओ से 20,000 करोड़ रुपये इक्विटी के जरिए जुटाने की मंजूरी मिली थी। यह मंजूरी कंपनी के द्वारा फरवरी महीने की 27 तारीख को मिली थी।
वोडाफोन आईडिया के सीईओ का मानना है कि कंपनी अपने नेटवर्क विस्तार पर जोर दे रही है और यही कारण है कि कंपनी निवेश पर भी काफी जोर दे रही है।
इस खबर के बाद कंपनी के शेयर्स में तेजी देखने को भी मिल रही है। कंपनी के शेयर्स बीएसई और एनएसई दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
अगर बात की जाए कंपनी के शेयर्स की तो एनएसई पर ये 1.16 की तेजी दर्ज की गई थी और यह 13.10 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
वहीं BSE पर यह 1.23 फीसदी के उछाल के साथ 13.12 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications