नयी दिल्ली। वोडाफोन आइडिया को अप्रैल-जून तिमाही में 25460 करोड़ रु का भारी भरकम घाटा हुआ है। इसमें 19,923.20 करोड़ रु का असाधारण नुकसान (Exceptional Loss) शामिल है। इस असाधारण घाटे में इंटीग्रेशन और विलय संबंधित लागत, प्रोविजन, लाइसेंस फी, एजीआर (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) और ब्याज सहित एक बार का स्पेक्ट्रम शुल्क शामिल है। बता दें कि पिछले साल इसी तिमाही में वोडाफोन आइडिया 4,873.90 करोड़ रु के घाटे में रही थी, जबकि मार्च तिमाही में इसे 11,269.9 करोड़ रु का नुकसान हुआ था। कंपनी की इनकम भी 5.42 फीसदी घट कर 10,659.30 करोड़ रु रह गई।

एआरपीयू में आई कमी
वोडाफोन के एआरपीयू में भी कमी आई। मार्च तिमाही में रहे 121 रु के मुकाबले वोडाफोन का एआरपीयू 114 रु रह गया। बता दें कि किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए एआरपीयू (प्रति उपभोक्ता औसत आमदनी) बेहद जरूरी चीज है। इसका टेलीकॉम कंपनी की इनकम और प्रोफिट पर काफी असर पड़ता है। कमजोर नतीजों पर इसके एमडी और सीईओ रविंद्र ठक्कर ने कहा कि 2020-21 की पहली तिमाही में काफी चुनौतीपूर्ण रही। उनका कहना है कि लॉकडाउन में स्टोर बंद होने और आर्थिक मंदी के कारण ग्राहकों की रिचार्ज करने की क्षमता प्रभावित हुई।
कंपनी पर 1 लाख करोड़ रु से अधिक का कर्ज
वोडाफोन पर सकल ऋण (लीज देनदारियों को छोड़कर) 1,18,940 करोड़ का है, जिसमें सरकार को चुकाये जाने वाले बकाया 92,270 करोड़ रुपये का एजीआर शामिल हैं। कंपनी के पास नकद और नकद समकक्ष (Cash Equivalents) 3,450 करोड़ रुपये हैं और इस पर शुद्ध ऋण 1,15,500 करोड़ रुपये का है, जो मार्च तिमाही तक 1,12,520 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने अपने नतीजे शेयर मार्केट बंद होने के बाद घोषित किए। इससे पहले आज कंपनी का शेयर 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.25 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर बीएसई सेंसेक्स 0.96 प्रतिशत बढ़कर 38,025 पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
