क्या आप जानते है अब आपको फोन में कोई नंबर इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड लगाने की जरूरत नहीं होगी। जी हां हैरान होने वाली बात नहीं है दुनियाभर में कई कंपनियां eSIM सर्विस अपने यूजर्स को ऑफर कर रही है
नई दिल्ली: क्या आप जानते है अब आपको फोन में कोई नंबर इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड लगाने की जरूरत नहीं होगी। जी हां हैरान होने वाली बात नहीं है दुनियाभर में कई कंपनियां eSIM सर्विस अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। इस सर्विस की मदद से बिना कोई फिजिकल सिम कार्ड लगाए फोन में नंबर इस्तेमाल किया जा सकता है। अब वोडाफोन आइडिया भारत में पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी यह सर्विस लेकर आया है। हालांकि, कुछ डिवाइस में ही इस eSIM की मदद से वोडाफोन-आइडिया नंबर इस्तेमाल किया जा सकेगा। तो चलिए आपको बताते है ई-सिम के बारे में सबकुछ।
फिलहाल इन फोन्स में मिलेगी सर्विस
वोडाफोन यूज़र्स को अब फिजिकली सिम कार्ड लगाने का झंझट नहीं रहेगा। बता दें कि कंपनी की ओर से eSIM सर्विस अनाउंस करने के साथ ही बताया गया है कि यह किन डिवाइसेज के साथ काम करेगी। नई सर्विस ऐपल डिवाइसेज iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE, iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR में काम करेगी। वोडाफोन आइडिया ने कहा कि जल्द ही Samsung Galaxy Z Flip और Galaxy Fold डिवाइसेज को भी इसका सपॉर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की योजना इसे अन्य फोन के लिए भी पेश करने की है। एप्पल यूज़र्स फिजिकल सिम की बजाए इंटीग्रेड सिम चिप के ज़रिए सेलुलर नेटवर्क को एक्सेस कर पाएंगे।
क्या है eSIM
नई eSIM सर्विस सभी सर्कल्स में उपलब्ध नहीं है और फिलहाल, मुंबई, दिल्ली और गुजरात के पोस्टपेड यूजर्स ही इसका फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, हाई-एंड डिवाइसेज में e-SIM एक इंटीग्रेटेड सिम चिप के तौर पर काम करता है। इसके लिए अलग से कोई सिम कार्ड फोन में लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस तरह बिना फोन में कोई सिम कार्ड लगाए यूजर्स वोडाफोन-आइडिया नंबरों से कॉल, एसएमएस और मोबाइल डेटा ऐक्सेस कर पाएंगे।
जानिए कैसे मिलेगी eSIM सर्विस
- अगर आप वोडाफोन कस्टमर हैं तो 199 पर SMS करें। अगर आपकी ईमेल आईडी रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले आपको उसे रजिस्टर कराना होगा।
- जिसके लिए आपको टाइप करना होगा emailemail id और 199 पर भेजें। जब ईमेल आईडी रजिस्टर हो जाए तो eSIMemail ID लिखकर 199 पर सेंड कर दें। ईमेल वेलिड होने पर आपको 199 से मैसेज रिसीव होगा। अब आपको ESIMY भेज कर eSIM की रिक्वेस्ट को वेरिफाई करना होगा।
- एक बार जब ये रिक्वेस्ट कंफर्म हो जाएगी तो आपको फिर 199 से मैसेज मिलेगा। यहां आपको कॉल करने के लिए पूछा जाएगा।
- अब आपको अपने ईमेल पर एक QR कोड रिसीव होगा। आप जब भी ये प्रोसेस करें तो ध्यान रखें कि आपका वाई-फाई या मोबाइल डेटा ऑन हो।
- अब फोन की सेटिंग्स ओपन करें। मैन्यू में जाकर मोबाइल डेटा पर टैप करें। इसके साथ ही यहां आपको "Add Data Plan" क्लिक करना होगा। अब आपको QR कोड क्लिक करें और फोन प्रोम्प्ट को फॉलो करें।
- वहीं जो ग्राहक नए हैं उन्हें ई-सिम की सर्विस पाने के लिए पास के वोडाफोन स्टोर पर विजिट करना होगा। यहां आपसे आईडी प्रूफ और फोटो मांगी जाएगी। फिर आपको Vodafone eSIM का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बाद आपको QR कोड एक्टिवेशन प्रोसेस पूरा कर आप ई-सिम एक्टिवेट करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications