वोडाफोन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए आए दिन बाजार में कोई नया प्लान लॉन्च करता रहता है। इस बार कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए एक सस्ता प्लान लेकर आय
नई दिल्ली: वोडाफोन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए आए दिन बाजार में कोई नया प्लान लॉन्च करता रहता है। इस बार कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए एक सस्ता प्लान लेकर आयी है। टेलिकॉम सेक्टर में बढ़ रही प्रतियोगिता को देखते हुए कंपनियां यूजर्स के लिए लुभाने के लिए कई नए प्लान बाजार में उतार रही हैं। वहीं कुछ कंपनियां अपने प्लान में डबल डाटा बेनिफिट्स के तौर पर उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे में वोडाफोन भी अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए कई नए प्लान लॉन्च कर चुकी हैं। Reliance Jio : इन प्लान में रोजाना मिलेगा 2 जीबी डेटा, जानें प्लान की कीमत ये भी पढ़ें
कंपनी ने इन 3 प्लान में किए बदलाव
बता दें कि अब कंपनी प्रीपेड यूजर्स के लिए एक बेहतर प्लान लेकर आई है और इस सस्ते प्लान में यूजर्स 3जीबी डेली डाटा के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, वोडाफोन ने अपने पहले के 3 प्लान में बदलाव किया है, जिसमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये शामिल हैं। कंपनी ने प्लान में बदलाव कर इसमें ज्यादा बेनिफिट्स जोड़ दिये हैं। वोडाफोन के इन तीनों प्लान में क्या फायदे मिल रहे हैं इस बारें में हम आपको बताएंगे। कंपनी के इस प्लान में शानदार बेनिफिट मिल रहे हैं और पहले से अब इसमें क्या बदलाव हुआ है, आइये उनपर एक नजर डालें।
वोडाफोन के इन प्लान में डेली मिलेगा 3 जीबी डेटा
249 रुपये का प्लान
इस प्लान में पहले ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता था लेकिन अब डबल डेटा ऑफर के तहत उन्हें डेली 3जीबी डेटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके अलावा, इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा फ्री मिलेगी। इतना ही नहीं, वोडाफोन इस प्लान में ग्राहकों को प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। इसमें ग्राहक वोडाफोन प्ले का फायदा मुफ्त में उठा सकते हैं। वोडाफोन प्ले की कीमत 499 रुपये है लेकिन इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बिलकुल फ्री है। इसके अलावा इस प्लान में जी5 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिल रहा है, जिसकी कीमत 999 रुपये है।
399 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी बदलाव किया है। इसमें भी ग्राहकों को अब डबल डेटा ऑफर के तहत उन्हें डेली 3जीबी डेटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इसके अलावा, इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा फ्री मिलेगी। इसके अलावा, इसमें भी ग्राहक वोडाफोन प्ले और जी5 सब्सक्रिप्शन का फायदा मुफ्त में उठा सकते हैं।
599 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी ग्राहकों बाकी दोनों प्लान की तरह डेली 3जीबी डेटा दिया जाएगा लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसके अलावा, इसमें यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा फ्री मिलेगी। वहीं, इसमें भी ग्राहक वोडाफोन प्ले और जी5 सब्सक्रिप्शन का फायदा मुफ्त में उठा सकते हैं।
बीएसएनएल के इस प्लान में मिलेगा हर दिन 3जीबी डेटा व कॉलिंग फ्री
बीएसएनएल ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 247 रुपये रखी गयी है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 3जी डेटा का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा बीएसएनएल ने 998 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ा दी है।
बीएसएनएल 247 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता दी जाएगी। इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे कि हर दिन 250 मिनट ही आउटगोइंग कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हर दिन 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मैसेज भी मिलेगा।
बीएसएनएल 998 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस पैक में यूजर्स को अब 240 दिनों की जगह 270 दिनों की वैधता मिलेगी। यानी एक महीनें की अधिक वैधता का लाभ मिलेगा। साथ ही इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 2 महीने के लिए पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (पीआरबीटी) भी मिलेगा। इस पैक में यूजर्स को अब 60 दिनों की अधिक वैधता मिलेगी। पहले इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती थी, जिसे अब बढ़ाकर 425 दिनों की कर दी गयी है। साथ ही आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग, हर दिन 3 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 मैसेज का लाभ मिलेगा। कंपनी का ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक के लिए उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications