Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार साल बाद दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार (4 दिसंबर) को दिल्ली पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विमान नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर शाम 7 बजे के करीब लैंड किया।

पुतिन की अगवानी करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे और जैसे ही वे विमान से निकलकर नीचे उतरे तो प्रधानमंत्री ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक साथ एक ही कार से बैठकर रवाना हुए। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। इससे पहले पुतिन 6 दिसंबर 2021 में भारत आए थे।
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का कहना है कि पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर पुतिन से मिलने के फैसले का उन्हें अंदाजा नहीं था। रूस को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी कि पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद होंगे। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वह 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।
S-400 मिसाइल सिस्टम समेत अहम मुद्दों पर होगी बात
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों एक ही गाड़ी से PM आवास पहुंचे। यहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन प्राइवेट डिनर करेंगे। माना जा रहा है कि पुतिन के इस दौरे में भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं, जिसमें S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद शामिल है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा।
राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के रणनीतिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रहा है। 2000 में राष्ट्रपति पुतिन और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की थी।
रूसी रक्षामंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
पुतिन से कुछ देर पहले रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई भारत पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया और मानेकशॉ सेंटर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के उनके समकक्ष आंद्रेई ने नेशनल वॉर मेमोरिय पर पुष्पचक्र अर्पित की। रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई आज मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सैन्य एवं सैन्य-तकनीकी सहयोग पर मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
पुतिन के भारत दौरे का 5 दिसंबर का शेड्यूल
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार (5 दिसंबर) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन...
- सुबह 11.30 बजे - राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण करेंगे।
- 11.50 बजे - हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मीटिंग होगी।
- दोपहर 1.50 बजे - हैदराबाद हाउस में प्रेस स्टेटमेंट्स जारी होगी।
- शाम 7 बजे - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में मीटिंग करेंगे।
- रात 9 बजे - रूस के लिए भारत से रवाना हो जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications