Russian Vladimir Putin India Visit: दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार (4 दिसंबर) को नई दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार (5 दिसंबर) को द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं के बीच हुए द्विपक्षीय बैठक के दौरान कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने बैठक के बाद साझा बयान भी जारी किए, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की जानकारी दी।

हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता के समापन के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान किया। वार्ता के दौरान प्रवासन, स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, शिप बिल्डिंग, कैमिकल्स और फर्टिलाइजर्स जैसे प्रमुख रणनीतिक मुद्दों पर सहमति बनी।
रूसी पर्यटकों के लिए 30 दिन की फ्री ई-टूरिस्ट वीजा
इस अवसर पर आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के नागरिकों के लिए एक खास पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारत ने रूसी पर्यटकों के लिए अब 30 दिनों की वैधता वाला मुफ्त ई-टूरिस्ट वीजा शुरू किया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
भारत-रूस के बीच हुए अमह समझौते
1. सहयोग और प्रवासन पर समझौता (Agreement on Cooperation and Migration)
2.अस्थायी श्रम गतिविधियों पर समझौता (Temporary labour activities)
3.स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा पर समझौता (Agreement on Healthcare, Medical Education)
4. खाद्य सुरक्षा और मानकों पर समझौता (Agreement on Food Safety and Standards)
5. ध्रुवीय जहाजों पर समझौते (Agreements on Polar Ships)
6. समुद्री सहयोग पर समझौते (Agreements on Meritime Cooperation)
7. उर्वरकों पर समझौता (Agreement on Fertilizers)
भारतीय कामगारों के लिए 'प्रवासन पर समझौता
भारतीय कामगारों के लिए 'प्रवासन पर समझौता' एक बड़ी राहत लेकर आया है। इस समझौते से भारतीय श्रमिक अब रूस में एक व्यवस्थित प्रणाली के तहत काम कर पाएंगे और बेहतर वेतन अर्जित कर सकेंगे। कनाडा और ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों में प्रवासी नियमों की बढ़ती सख्ती के बीच यह कदम खास अहमियत रखता है।
ध्रुव तारे की तरह है भारत-रूस मित्रता: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी समिट कई नतीजों के साथ चल रही है। आपकी यात्रा बहुत ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई, आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं पर्सनली भी बहुत खुश हूँ कि पर्सनल लेवल पर आपके साथ मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक विज़नरी लीडर कैसे होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है इसका एक उत्तम उदाहरण भारत और रूस के संबंध हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत और रूस लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। चाहे पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर किया गया कायराना हमला- इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है. भारत का अटूट विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ वैश्विक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भारत और रूस का संयुक्त राष्ट्र, G20, BRICS, SCO और अन्य मंचों पर घनिष्ठ सहयोग है. हम इन सभी मंचों पर संवाद और सहयोग को आगे भी जारी रखेंगे।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''पिछले आठ दशकों में विश्व में अनेक उतार चढ़ाव आए हैं। मानवता को अनेक चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है और इन सबके बीच भी भारत-रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही है। परस्पर सम्मान और गहरे विश्वास पर टिके ये संबंध समय की कसौटी पर हमेशा खरे उतरे हैं।'' पीएम मोदी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्ल्कि करें
पुतिन के भाषण की बड़ी बातें
भारत के साथ रिश्तों को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा, "पिछले कुछ सालों में आपने हमारे रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किया है। हम हाई-टेक एयरक्राफ्ट, स्पेस एक्सप्लोरेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत सहयोग के लिए और भी एरिया खोल रहे ।"
उन्होंने न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बड़ी बात कही। पुतिन ने कहा, ''हम भारत के लिए न्यूक्लियर प्लांट बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। छह में से तीन रिएक्टर पहले से ही एनर्जी नेटवर्क को लेकर काम कर रहे हैं।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications