नई दिल्ली, मई 4। अगर आपका स्मार्टफोन खराब हो गया है या आप उसे अपडेट करना चाहते हैं तो यह एक दम सही मौका है। दरअसल इस समय फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डेज सेल चल रही है। ये सेल बहुत जल्द खत्म होने वाली है। इस सेल में कई शानदार और बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्टफोन पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिन कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डेज सेल में डिस्काउंट मिल रहा है, उनमें सैमसंग, वीवो, ओप्पो और रियलमी शामिल हैं। आप बेहद कम दाम पर इन कंपनियों के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। मगर हम आपके लिए लाए हैं इस सेल की बेस्ट डील। इस डील के तहत आप वीवो के वन ऑफ द बेस्ट स्मार्टफोन को सिर्फ 2690 रु में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर।
कब तक है मौका
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डेज सेल 7 मई तक चलेगी। यानी आपके पास स्मार्टफोन पर बचत करने के लिए सिर्फ 7 मई तक का ही मौका है। इस सेल में वीवो वी20 एसई पर 5000 रु का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,990 रु है। मगर आप इसे 5000 रु के डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन को सिर्फ 19,990 रु में खरीद सकेंगे।
2690 रु में कैसे मिलेगा
वीवो वी20 एसई पर 5000 रु के फ्लैट डिस्काउंट के अलावा 17,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराना फोन एक्सचेंज करके इस फोन पर 17300 रु की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। इस तरह आपको यह फोन सिर्फ 2690 रु में मिल जाएगा। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपको ऑफर के तहत पूरी एक्सचेंज राशि मिले। तो जल्दी ट्राई करें, क्योंकि आज के बाद इस ऑफर में सिर्फ 2 दिन बचे हैं।
ये हैं फोन पर मिल रहे बाकी ऑफर
बाकी ऑफर्स की बात करें तो आपको एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई ऑफर के अलावा 10 फीसदी तक डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी कैशबैक (अनलिमिटेड), नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर, एचडीएफसी बैंक के मास्टरकार्ड कार्ड पर 10 फीसदी छूट और इतना ही डिस्काउंट बैंक ऑफ बड़ौदा के मास्टरकार्ड पर लिया जा सकता है।
जानिए फोन के फीचर्स
वीवो वी20 एसई में 6.44 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सेल का है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.12 फीसदी है। ये फोन फनटच ओएस 11 पर बेस्ड एंड्रॉइड 10 पर चलता है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1000 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा सेट-अप है शानदार
फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेट-अप है। इनमें 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी और 8 तथा 2 मेगापिक्सेल के अन्य कैमरे शामिल हैं। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा मौजूद है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4100 एमएएच की बैटरी दी गयी है। ये 30 मिनट में शून्य से 62 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications