विवो स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। विवो भारत में दुर्गा पूजा और नवरात्रि त्यौहारों के मौके पर ग्राहकों के लिए अपने नए स्मार्टफोन डिल्स और ऑफर्स लेकर आया है।
नई दिल्ली: विवो स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। विवो भारत में दुर्गा पूजा और नवरात्रि त्यौहारों के मौके पर ग्राहकों के लिए अपने नए स्मार्टफोन डिल्स और ऑफर्स लेकर आया है। बता दें कि ये सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरु हुई है। महाऑफर : 70 हजार रु का फोन पाएं केवल 20 हजार रु में ये भी पढ़ें

जिसमें विवो हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन जैसे वी 19, एक्स 50 प्रो, वाई 50 और एस 1 प्रो पर मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट, फाइनेंसिंग ऑप्शन और कैशबैक जैसे बेनेफिट्स देगा। इस ऑफ़र की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। ऐसे में ग्राहकों के पास इस सेल का फायदा लेने के लिए 15 दिन का समय है।
यहां से खरीदें विवो का सस्ता फोन
विवो स्मार्टफोन ऑफर सभी लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा, जिसमें फ्लिपकार्ट और अमेज़न, विवो ऑनलाइन स्टोर, और देश भर में ऑफ़लाइन रिटेल स्टोर शामिल हैं। अपने त्योहारी सीजन की पेशकश के तहत, विवो आपको केवल 101 रुपये का पेमेंट करके एक विवो स्मार्टफोन खरीदने देगा। उसके बाद बचे हुए अमाउंट को ग्राहक बजाज फिनसर्व के साथ इंस्टॉलमेंट में फाइनेंस कर सकते है। हालांकि, कंपनी ने इस पर कुछ नहीं कहा है कि ये किस्तें इंटरेस्ट मनी के साथ आएंगी या नहीं। विवो खरीद की तारीख से छह महीने के लिए वी19 और एस1 प्रो के साथ वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रहा है।
जानिए विवो के कैशबैक ऑफर
बता दें कि 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रेडिट कार्ड (सीसी) और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर आईसीआईसीआई बैंक के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक सीसी रेगुलर, और सीसी / सीसी ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ 10 प्रतिशत तक कैशबैक उपलब्ध है। सीसी / सीसी ईएमआई लेनदेन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। जबकि डेबिट कार्ड, डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर फेडरल बैंक के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। 6 महीने की ईएमआई ट्रांजेक्शन पर जेस्ट मनी के साथ 10 फीसदी तक कैशबैक
इन ग्राहकों को रिचार्ज पर मिलेगा एक्सटेंडेड वारंटी
होम क्रेडिट से ज़ीरो डाउन पेमेंट ऑफर, एचडीबी और टीवीएस क्रेडिट से सबसे कम ईएमआई योजना 10/3 और 15/4 स्कीम के साथ 5 प्रतिशत आईडीएफसी फर्स्ट कैशबैक है। वहीं अगर आप वीआई ग्राहक बनते हैं, तो आपको 819 रुपये के टैरिफ के साथ रिचार्ज करने पर अपने फोन पर एक एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। इसके साथ ही पेटीएम पर पेमेंट करने पर यह टैरिफ आपको 100 प्रतिशत कैशबैक भी देगा। इसके बाद भी अगर आपको ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप वीवो वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
विवो एक्स50 प्रो की जानिए कीमत
विवो एक्स50 प्रो को हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह फोन प्रोफेशनल फोटोग्राफी कैपेबिलिटीज, प्रीमियम स्लीक डिजाइन और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन अल्फा ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके 8जीबी आरएएम+256जीबी वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये है। वहीं, विवो वाई 50 के 8जीबी आरएएम+128जीबी वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स आइरिश ब्लू और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है। विवो एस1 प्रो के 8जीबी आरएएम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। फोन तीन कलर ऑप्शन्स- ड्रीमी ब्लैक, जैजी ब्लू और मिस्टिक ब्लैक में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications