Vistara Flight Cancellation: विस्तारा में सितंबर के महीने में रोजाना अपनी 25 से 30 फ्लाइट को कैंसिल करने की बात कही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से विस्तारा एयरलाइन का पूरा क्रू हड़ताल पर है और क्रू मेंबर्स की कमी के कारण कंपनियों की कई सारी उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है और बाकी उड़ानों में देरी का सामना भी करना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले भारत की एविएशन मिनिस्ट्री ने विस्तारा फ्लाइट्स की उड़ान में देरी और इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल किए जाने पर जवाब मांगा था। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी के इस रवैया से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की विस्तारा एयरलाइंस के द्वारा रोजाना करीब 350 उड़ाने संचालित की जाती हैं। पायलट और दूसरे क्रू मेंबर की कमी की वजह से कंपनी ने रोजाना 25 से 30 उड़ानों को कैंसिल करने का फैसला किया है, रोजाना की फ्लाइट में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती है।

गौरतलब है कि दिल्ली से मुंबई जाने वाले रूट पर विस्तारा के द्वारा रोजाना 18 फ्लाइट्स चलाई जाती हैं।
विस्तारा ने एक बयान में कहा है कि वह अपने फ्लाइट ऑपरेशन को 25 से 30 फ्लाइट प्रतिदिन काम करने जा रहा है, जो कि उसकी ऑपरेटिंग क्षमता से करीब 10 प्रतिशत कम है। कंपनी का कहना है की फ्लाइट के संचालन में इस कमी से इनका ऑपरेशन रेट फरवरी 2024 के स्तर पर वापस पहुंच जाएगा।
वहीं डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन के द्वारा दिए गए अप्रूवल में इस एयरलाइन को गर्मी के मौसम में ठंड के मुकाबले 22 प्रतिशत ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने की मंजूरी मिली है।
इस मामले में विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा है कि ये फ्लाइट कैंसिलेशन सिर्फ डोमेस्टिक रूटड पर किया जा रहा है। विस्तारा एयरलाइंस से लोग काफी खफा है, क्योंकि बीते कुछ दिलों में पायलट की कमी की वजह से इस एयरलाइन को अपनी 150 से ज्यादा उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा है। वहीं इसकी सैकड़ो उड़ने घंटों लेट रही है। इस मामले पर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने भी विस्तारा से जवाब मांगा है।
विस्तारा सुलझाएगी पायलटों के साथ विवाद
पायलट की कमी की वजह से उड़ानों में हो रही देरी और उसे कैंसिल करने की समस्या से उबर के लिए अब विस्तारा ने पायलटों के साथ विवाद को सुलझाने का निर्णय लिया है। कंपनी के सीईओ ने बताया है कि एयरलाइन अपने पायलट्स से चर्चा करेगी उसके बाद इस समय चल रही रोस्टर प्रणालीकी भी समीक्षा की जाएगी।
एयर इंडिया के साथ विलय बात को लेकर काफी पायलेट्स खुश नहीं थे। यही कारण है कि पायलट हड़ताल पर चले गए थे और इस एयरलाइन को अपने उड़ान कैंसिल करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं देखा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विस्तारा में कुल 6500 कर्मचारी काम करते हैं और इनमें करीब 1000 पायलट शामिल हैं।
कंपनी ने कहा है कि वह रोस्टर प्रणाली को लेकर पायलट से राय लेगी और अगर कुछ जरूरी संशोधन नजर आते हैं तो उन पर भी कंपनी के द्वारा विचार किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि हम सभी अलग-अलग कर्मचारियों के लिएअलग-अलग रोस्टेड नहीं बना सकते हैं। यही कारण है कि जिस रोस्टर को ज्यादा वोट मिलेंगे, इस रोस्टर प्रणाली को कंपनी के द्वारा अपनाया जाएगा।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications