Vistara Last Flight: भारतीय एयरलाइन सेक्टर के लिए आज का दिन काफी बड़े बदलाव वाला है. क्योंकि विस्तारा (Vistara) का मर्जर 12 नवंबर को एयर इंडिया के साथ पूरा हो जाएगा. इस मर्जर के बाद कई अहम बदलाव होने वाले हैं जोकि पैसेंजर पर सीधे तौर पर असर डालेंगे. जैसे CV पॉइंट्स, क्रेडिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम को लेकर आगे क्या होगा? तो चलिए जान लेतें हैं...
CV पॉइंट्स को लेकर अपडेट
क्लब विस्तारा के मेंबर्स के लिए 11 नवंबर, 2024 विस्तारा की फ्लाइट्स पर CV पॉइंट्स को रीडीम करने का आखिरी तारीख है. इस तारीख के बाद सभी पॉइंट्स और बेनिफिट्स एयर इंडिया के फ्लाइंग रिटर्न्स प्रोग्राम में ट्रांसफर हो जाएंगे.
फ्लाइंग रिटर्न के साथ आगे बढ़ना
12 नवंबर से विस्तारा का एयर इंडिया में मर्जर, CV पॉइंट्स, टियर पॉइंट्स और वाउचर्स को फ्लाइंग रिटर्न्स खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. अगर आपके पास खाता है तो आप माइग्रेशन को देख सकते हैं. इसके उलट जिनके पास अकाउंट नहीं है, उनके क्लब विस्तारा प्रोफाइल के डिटेल्स को दर्शाते हुए एक नया अकाउंट बनाया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस बदलाव में कोई भी सदस्य पीछे न छूट जाए.
CV पॉइंट्स का क्या होगा?
CV पॉइंट्स के लिए रूपांतरण प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है। सितंबर या अक्टूबर 2024 में समाप्ति के करीब पहुंचने वाले पॉइंट्स समेत 12 नवंबर को 1:1 के रेश्यो में फ्लाइंग रिटर्न पॉइंट्स में बदल जाएगा. यह ट्रांसफर इन पॉइंट्स की वैधता को कम से कम एक साल तक बढ़ा जाता है, जिससे सदस्यों को अपने रिवॉर्ड का उपयोग करने का पर्याप्त अवसर मिलता है.
क्रेडिट कार्ड के फायदे
विस्तारा के क्रेडिट कार्डहोल्डर्स के लिए भी अपडेट है. 31 मार्च, 2026 तक वे अपने मौजूदा बेनिफिट्स के फायदों का आनंद लेना जारी रख सकते हैं. जैसे अपग्रेड वाउचर और कॉम्प्लीमेंट्री टिकट, जो उनके फ्लाइंग रिटर्न्स अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. मर्जर के बाद रिवॉर्ड का संचय CV पॉइंट्स से फ्लाइंग रिटर्न्स पॉइंट्स में बदल जाएगा, जिसे 1:1 रेश्यों में बदला जाएहा.

क्लब विस्तारा के तहत टियर स्टेटस विलय के बाद एक साल तक वैध रहेगा, जिससे लाउंज एक्सेस और प्राथमिकता चेक-इन जैसे लाभ कम से कम मार्च 2025 तक बने रहेंगे. विस्तारा को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण 31 मार्च, 2025 के बाद बंद हो जाएगा, लेकिन कार्डधारक अभी भी अपनी मौजूदा नवीनीकरण अवधि के दौरान अपने लाभों का आनंद ले सकते हैं.
मर्जर के बाद के फायदे
विस्तारा और एयर इंडिया मर्जर से कार्डहोल्डर्स के लिए संभावनाएं बढ़ गई हैं, उन्हें स्टार अलायंस के जरिए 20 से ज्यादा एयरलाइन पार्टनर्स तक पहुंच होगी. जोकि क्लब विस्तारा के तहत पहले से उपलब्ध पांच एयरलाइंस से परे दायरे को काफी हद तक व्यापक बनाता है. इसके अलावा पॉइंट्स की बढ़ी हुई वैलिडिटी कार्डहोल्डर्स को फ्लाइट्स, अपग्रेड्स और अन्य रिवॉर्ड्स के भी फायदे मिलेंगे.
6 को-ब्रांडेड विस्तारा क्रेडिट कार्ड्स पर होगा सीधा असर
- क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड
- एक्सिस विस्तारा इनफिनिट कार्ड
- एक्सिस विस्तारा सिग्नेचर कार्ड
- एक्सिस विस्तारा कार्ड
- क्लब विस्तारा आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड
- क्लब विस्तारा इंडसइंड बैंक एक्सप्लोरर क्रेडिट कार्ड
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications