Vistara Airline Offers VRS Scheme: विस्तारा एयरलाइन ने अपने कर्माचरियों को एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन का मर्जर जल्द होने वाला है और ऐसे में कई कर्मचारियों की छंटनी गई हैं तो वहीं, दूसरी ओर कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम देने का भी ऐलान किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि किन कर्मचारियों को विस्तारा एयरलाइन से किन्हें वीआरएस स्कीम का फायदा मिलेगा।

इन्हें मिलेगा वीआरएस स्कीम से फायदा
विस्तारा एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी है कि लगातार 5 साल से जो भी कर्मचारी एयरलाइन के साथ काम कर रहे हैं वो इस वीआरएस स्कीम को चुन सकते हैं। विस्तारा ने वीआरएस के साथ ही वॉलंटरी सेपरेशन स्कीम (VSS) भी लॉन्च की है। इस स्कीम का हिस्सा वो कर्मचारी ही होंगे जिन्होंने एयरलाइन के साथ 5 साल से कम समय से जुड़ा हुआ है। एयर इंडिया ने दो हफ्ते पहले ही नॉन फ्लाइंग परमानेंट स्टाफ के लिए ऐसी ही स्कीम लॉन्च की थीं।
इन्हें नहीं मिल पाएगा वीआरएस स्कीम का फायदा
विस्तारा एयरलाइन ने ये भी जानकारी दी है कि वीआरएस और वीएसएस का हिस्सा बनने वालों को कंपनी की पॉलिसी के अनुसार, ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड और लीव एनकैशमेंट का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने य भी जानकारी दी है कि 31 मार्च, 2025 को रिटायर हो रहे पायलट, केबिन क्रू मेंबर, कोई भी लाइसेंस रोल होल्डर और कर्मचारी इन स्कीमों का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन का मर्जर इसी साल पूरा हो जाएगा। इन दोनों एयरलाइन से लगभग 600 कर्मचारी की छंटनी भी हो सकती है।
वीआरएस और वीएसएस के अलावा, एयरलाइन कर्मचारियों को स्वास्थ्य और अन्य लाभ भी देगी। विस्तारा की योजनाओं की समय सीमा 23 अगस्त तय की गई है। यह विकास बीसीजी और डेलोइट जैसी वैश्विक फर्मों के परामर्श से दोनों एयरलाइनों में व्यापक फिटमेंट अभ्यास के बाद हुआ है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
