Tour: सस्ते में घूमे ये देश, इन देशों की करेंसी वैल्यू भी है रु से कम
Tour : अगर आप कही घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन देशों में आप सस्ते में घूम सकते हैं। इस देशों की खास बात ये भी है इन देशों की करेंसी की वैल्यू भारतीय रूपये से कम हैं तो फिर आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।
इस लिस्ट में पहले देश की बात करें तो फिर इसका नाम श्रीलंका है। यह पर घूमने के लिए कई सारी प्रसिद्ध जगह है। इसकी इकोनॉमी में टूरिज्म का एक बेहद ही अहम रोल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भारतीय रुपये की वैल्यू 3.80 श्रीलंकन रुपये के बराबर होती है। ऐसे में आप यह कम खर्च में काफी आराम से घूम सकते हैं।

वही, अगले देश की बात करें तो फिर इसका नाम जापान है। वैसे तो जापान एक विकसित देश है। ये देश कई मामलों में भारत से आगे है लेकिन इनकी करेंसी की वैल्यू भारतीय रुपये से कम है। यह 1 भारतीय रुपया 1.69 जापानी येन के बराबर होता है। ऐसे में आपके विदेश भ्रमण के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
भारतीय लोग इंडोनेशिया में भी अमीरी वाली फीलिंग ले सकते हैं। इंडोनेशिया की करेंसी की वैल्यू भारतीय रुपये की तुलना में काफी कम है। 1 भारतीय रुपया 183.26 इंडोनेशियन रुपिये के बराबर होता है।
वियतनाम देश ट्रैवल ब्लॉगर्स के लिए काफी पॉपुलर डेस्टिनेशन बन चुका है। 1 भारतीय रुपया 287.68 वियतनामी डॉन्ग के बराबर होता है। ऐसे में आप सस्ते में वियतनाम घूमने जा सकते है।
वही, आपके लिए कंबोडिया भी कम पैसे में घूमने के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह कई सारे बड़े मंदिर भी है। यह 1 भारतीय रुपया 50.11 कंबोडियन रियल के बराबर होता है।


Click it and Unblock the Notifications