Vishal Mega Mart Stock Price: विशाल मेगा मार्ट की प्रमोटर कंपनी समायत सर्विसेज एलएलपी (Samayat Services LLP) 17 जून को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी 10% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। मार्च 2025 तक समायत सर्विसेज के पास विशाल मेगा मार्ट में 74.55% शेयर थे। कंपनी के द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर के आते ही कंपनी के शेयर्स में 7% की गिरावट देखने को मिल रही है।

विशाल मेगा मार्ट ब्लॉक डील
समायत सर्विसेज LLP द्वारा की जाने वाली इस ब्लॉक डील का कुल साइज करीब ₹5,057 करोड़ होने का अनुमान है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील में शेयर की कीमत ₹110 प्रति शेयर तय की गई है। यह आज के क्लोजिंग प्राइस ₹124.90 की तुलना में लगभग 12% की छूट (डिस्काउंट) पर है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
विशाल मेगा मार्ट एक मिडकैप कंपनी है, यह कंपनी 18 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। विशाल मेगा मार्ट का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹58,096 करोड़ है। कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो विशाल मेगा मार्ट ने मार्च 2025 तिमाही में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 88% बढ़कर ₹115.1 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹61.2 करोड़ था। वहीं, ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 23.2% बढ़कर ₹2,547.9 करोड़ रही, जो कि Q4 FY24 में ₹2,068.9 करोड़ थी।
इसके अलावा, कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस से जुड़ी कमाई यानी EBITDA में भी अच्छा सुधार देखने को मिला और यह 42.6% बढ़कर ₹357 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹250.5 करोड़ था। कुल मिलाकर, कंपनी की चौथी तिमाही की परफॉर्मेंस मजबूत रही है।
कंपनी के शेयर्स में गिरावट
बीएसई पर सुबह 9:21 पर मंगलवार को कंपनी के शेयर्स 7.13% की गिरावट के साथ 116 रुपये पर आ गए हैं। आज 115.85 के लेवल पर विशाल मेगा मार्ट के शेयर्स ओपन हुए हैं। सोमवार को इस कंपनी के शेयर्स 124.90 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। कंपनी ने 9 जून 2024 को 134.50 रुपये के लेवल को टच किया था और ये 52 वीक हाई लेवल भी था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications