Vishal Mega Mart IPO: आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते नया पब्लिक इश्यू लॉन्च होने को तैयार है. विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ अगले हफ्ते की 11 दिसंबर को खुल जाएगा, रिटेल निवेशक इस तारीख से बोली लगा सकते हैं. कंपनी की योजना 8,000 करोड़ रुपए जुटाने की है. निवेशक आईपीओ में 13 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं. मार्केट रेगुलेटर सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के मुताबिक एंकर निवेशकों के लए एक दिन पहले, 10 दिसंबर को बोली लगाना शुरू कर सकते हैं.
IPO में समयत सर्विसेज एलएलपी हिस्सा बिक्री करेगा, जिसके पास फिलहाल गुरुग्राम बेस्ड विशाल मेगा मार्ट में 96.55% की हिस्सेदारी है. कंपनी ने नए इक्विटी शेयर जारी किए बिना 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने ड्राफ्ट आईपीओ पेपर दाखिल किए हैं. यह कदम विशाल मेगा मार्ट को भारत के दिग्गज ऑफलाइन-फर्स्ट डायवर्सिफाइड रिटेलर्स में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता है.

विशाल मेगा मार्ट की बाजार में स्थिति
विशाल मेगा मार्ट 626 स्टोर और अपने मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट के जरिए से काम करता है, जो परिधान, सामान्य माल और फास्ट-मूविंग कंज्युमर आइटम की कैटेगरीज में प्रोडक्ट्स ऑफर करता है. यह किराना रिटेल सेक्टर में मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की ट्रेंट और एवेन्यू सुपरमार्ट्स जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ कंपीट करती है.
पिछले कुछ सालों में कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस शानदार रहा है. मार्च 2024 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए विशाल मेगा मार्ट ने 43.8% की कंसो नेट प्रॉफिट में बढ़त दर्ज की गई, जो 461.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. पिछले साल की तुलना में आय में भी 17.5% की बढ़त देखी गई, जो 8,911.9 करोड़ रुपए थी.
सेबी से 25 सितंबर को विशाल मेगा मार्ट के कॉन्फिडेंशियल ऑफर डॉक्युमेंट को मंजूरी मिलने के बाद अक्टूबर में ड्राफ्ट फाइलिंग को को अपडेट किया था. बता दें कि कंपनी का टारगेट ऑडियंस बेस मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास है. आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार हैं.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications