Visa-Free Entry: भारत को थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब मलेशिया से भी बड़ा गिफ्ट मिला है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की तरफ से घोषणा की गई है कि 1 दिसंबर 2023 से भारत के नागरिकों के लिए एंट्री वीजा की जरूरत नहीं होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलेशिया अपनी टूरिस्ट इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहता है। मलेशिया में दुनिया भर में टूरिस्ट का बड़ा हिस्सा भारतीय और चीनी लोगों का है।

रविवार को पुत्रजया में अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी की वार्षिक कांग्रेस में अनवर इब्राहिम की तरफ से कहा गया है कि मलेशिया में भारतीय नागरिक 30 दिनों तक वीजा मुक्त रह सकते हैं। अनवर इब्राहिम की तरफ से कहा गया है कि यह सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के अधीन होगा।
मलेशिया को आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए एक्स्ट्रा टूरिस्ट और उनकी तरफ से किए जा रहे खर्च पर भरोसा है। पिछले महीने उन्होंने खास तौर पर भारत और चीन से टूरिस्ट्स और निवेशकों की एंट्री को प्रोत्साहित करने के लिए अगले वर्ष वीजा सुविधाओं में सुधार करने की स्कीम की घोषणा की थी।
थाईलैंड
थाईलैंड ने भी पिछले महीने घोषणा की थी कि इस वर्ष सरकार 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक 6 महीने के वक्त लिए भारत और ताइवान के टूरिस्ट्स को वीजा फ्री एंट्री की अनुमति देगा।
श्री लंका
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर श्रीलंका की कैबिनेट ने 31 मार्च 2024 तक भारत, मलेशिया, जापान, चीन, रूस, इंडोनेशिया और थाईलैंड के लोगों को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दी है।
जानिए क्या होता है वीजा?
किसी दूसरे देश में एंट्री करने का आधिकारिक दस्तावेज को वीजा कहते है। वीजा एक तय वक्त के लिए जारी किया जाता है यानी आप जिस देश जा रहे हैं, आप उस देश में कितने दिन तक रह सकते हैं, यह वीजा में होता है। जब वीजा की अवधि समाप्त हो जाती हैं तब आपको उस देश को छोड़ना होता हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर युवा अरबपति
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications